पंकज दाऊद @ बीजापुर। बस्तर रेंज के आईजी
विवेकानंद सिन्हा ने कहा है कि एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान केवल माओवादियों
को मार गिराना या हथियार बरामद ही कामयाबी के दायरे में नहीं आता है।
बल्कि इस दरमियान अंदरूनी गांवों के लोगों से बातचीत और उनकी मुसीबतों को
दूर करना भी कामयाबी का एक हिस्सा है।
यह भी पढ़िए : BREAKING : इंसास रायफल के साथ 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, सुकमा पुलिस के सामने डाले हथियार
यहां पत्रकारों से चर्चा में आईजी बस्तर रेंज विवेकानंद सिन्हा ने कहा कि कभी-कभी फोर्स नक्सल प्रभाव वाले इलाके में जाती है और सुरक्षित लौटती है, ये भी सफलता की श्रेणी में आता है। इस दौरान फोर्स अंदरूनी गांवों में जनसंपर्क करती है और उनकी समस्याओं की जानकारी लेती है। विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं सामने आती हैं। इन समस्याओं से संबंधित विभाग को अवगत करा दिया जाता है। ये भी फोर्स की सफलता है जो सीधे तौर पर दिखाई नहीं देती है।
Read More : महिला कर्मियों को अश्लील WhatsApp मैसेज भेजने वाले जिला पंचायत CEO को इधर मिला राष्ट्रीय पुरस्कार और उधर सरकार ने कर दी छुट्टी!

इलेक्शन में होगी माकूल फोर्स :
आईजी ने कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए अभी से अभ्यास पुलिस ने शुरू कर दिया है। बस्तर में माकूल फोर्स लगेगी ताकि स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हो सके। बाहर से आने वाली फोर्स में हमेशा बीजापुर जिले में तैनाती को लेकर संशय रहता है। इस बार सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त होंगे ताकि बाहर से आने वाली फोर्स बीजापुर के बारे में अच्छी यादें लेकर जा सके।
Read More : नक्सल प्रभावित इस इलाके में डेड लाइन से 6 महीने पहले ही खड़ा हो गया ये पुल..! वाहनों की आवाजाही शुरू होने से लोगों को मिली राहत
आईजी के मुताबिक चुनाव में जवानों की ड्यूटी लगी होती है और ऐसे में वे मतदान से वंचित हो सकते हैं। उनका भी मताधिकार है। जवानों को पोस्टल बैलेट दिए जाएंगे। बस्तर रेंज में एसडीओपी, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर स्तर के 157 अफसरों को ईवीएम और वीवीपैट के बारे में प्रशिक्षण दिया गया है। वे जिले में मास्टर ट्रेनर के तौर पर जवानों को प्रशिक्षण देंगे।
Read More : डॉक्टरों से बदसुलूकी मामले में जोगी कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी और उनकी बहन गिरफ्तार... न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया

एक टिप्पणी भेजें