बीजापुर @ खबर बस्तर। शालेय शिक्षाकर्मी संघ की जिला शाखा की ओर से शिक्षा विभाग में संविलियन के लिए आभार मानते रविवार को भैरमगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का लड्डुओं से तौलकर सम्मान किया गया। इस मौके पर सीएम से शिक्षाकर्मी वर्ग तीन की वेतन विसंगति पर भी चर्चा की गई।
Read More : चुनाव से पहले कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, रायपुर सहित 5 जिलों के जिलाध्यक्ष भी बदले गए... देखिए पूरी सूची
अटल विकास यात्रा के लिए आए सीएम डॉ रमन सिंह का शालेय शिक्षाकर्मी संघ ने शिक्षा विभाग में संविलियन के लिए धन्यवाद दिया और उन्हें लड्डुओं से तौला। इस दौरान शिक्षा मंत्री केदार कश्यप, वन मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक महेश गागड़ा, बस्तर सांसद दिनेश कश्यप, कलेक्टर केडी कुंजाम, एसपी मोहित गर्ग एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। संगठन के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र दुबे के नेतृत्व में सीएम का स्वागत किया गया।
यह भी पढ़िए : VIDEO : जब विधायक ने हैंडपम्प का गंदा पानी खुद पिया और अधिकारी को पिलाया... देखिए वायरल हो रहा वीडियो
शिक्षाकर्मी वर्ग-3 की वेतन विसंगति पर शालेय शिक्षाकर्मी संघ के जिला सचिव कैलाश रामटेके ने मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह तब कैलाश रामटेके के सिर पर हाथ रख मुस्कराए और एक तरह से समस्या दूर करने की मौनानुमति दे दी। इस विषय पर ही शिक्षाकर्मियों ने शिक्षा मंत्री केदार कश्यप से भी चर्चा की।
Read More : अटल विकास यात्रा में सीएम डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- भाजपा ने 14 साल काम किया और कांग्रेस ने केवल हल्ला!
केदार कश्यप ने सीएम से चर्चा के बाद उचित निर्णय का आश्वासन दिया। इस बारे में एक ज्ञापन भी सौंपा गया। इस कार्यक्रम के लिए जिलाध्यक्ष प्रहलाद जैन ने बताया कि एक सप्ताह से इसके लिए तैयारी चल रही थी। वन मंत्री महेश गागड़ा ने सीएम के स्वागत के लिए शिक्षाकर्मियों का आभार माना।
Read More : बड़बोले महिला एवं बाल विकास अधिकारी पर गिर सकती है गाज..! वन मंत्री से मिले पत्रकार, कार्रवाई का प्रपोजल भेजेंगे कलेक्टर
कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय सदस्य घनश्याम पटेल, उपाध्यक्ष रूद्रप्रताप झाड़ी, प्रवक्ता केजी तिवारी, भैरमगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष शिव पूनेम, जोगेन्द्र राठौर, महेन्द्र काशी, बीजापुर के मधु मोरला, विजय चापड़ी, वसीम खान, नरेश चौहान, विजय जंगम, विनय गजभिए, भोपालपटनम ब्लॉक अध्यक्ष करन सिंह, उपाध्यक्ष महादेव चापा, राकेश केतारप, उसूर ब्लॉक अध्यक्ष तेलम लक्ष्मैया, सचिव अनिल झाड़ी समेत बड़ी संख्या में शिक्षाकर्मी मौजूद थे।
30 को सम्मेलन :जिला सचिव कैलाश रामटेके ने बताया कि कार्यक्रम के बाद भैरमगढ़ में ही शिक्षाकर्मियों की बैठक हुई। इसमें संगठन की एकता पर बल दिया गया। प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र दुबे ने बताया कि 30 सितंबर को रायपुर में सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इसमें वर्ग तीन की वेतन विसंगति पर चर्चा होगी ओैर एक बार फिर सीएम से चर्चा की जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें