Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

बड़ी खबर : वन मंत्री महेश गागड़ा पर जानलेवा हमले की साजिश रच रहे नक्सली... हमले के लिए तैयार की 300 माओवादियों की टीम!


     रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री महेश गागड़ा को जान से मारने की नक्सली साजिश रच रहे हैं। इसके लिए 300 माओवादियों की टीम भी बनाई है। इस बात का सनसनीखेज खुलासा खुफिया एजेंसियों ने किया है। बताया गया है कि चुनाव से ऐन पहले उन पर हमला करने की नक्सली प्लानिंग कर रहे हैं। इस खुलासे के बाद सुरक्षा बलों की नींदें उड़ी है। 

Naxalites-plot-to-attack-forest-minister-Mahesh-Gagda

यह भी पढ़िए :  VIDEO : जब विधायक ने हैंडपम्प का गंदा पानी खुद पिया और अधिकारी को पिलाया... देखिए वायरल हो रहा वीडियो

     आपको बता दें कि गागड़ा बस्तर के धुर नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर के विधायक हैं और वे पहले से ही नक्सलियों की हिट लिस्ट में शामिल हैं। वहीं उन पर माओवादी कई दफे जानलेवा हमला भी कर चुके हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इस खुलासे के साथ ही वन मंत्री गागड़ा को चुनाव से पहले सतर्क रहने की सलाह दी है। 

Read More :  दंतेवाड़ा SP का खुलासा : आदिवासी युवती मामले में फोर्स को बदनाम करने रची गई थी साजिश, माओवादियों के शहरी नेटवर्क का जल्द होगा पर्दाफाश 

    खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वन मंत्री गागड़ा को मारने के लिए नक्सलियों द्वारा 15 अगस्त या 26 जनवरी का अवसर तय किया गया था। माओवादियों ने बीते 15 अगस्त को उन पर हमले की योजना भी बनाई थी, लेकिन वे साजिश को अंजाम देने में नाकाम रहे। खबर यह भी है कि वन मंत्री को मारने की जिम्मेदारी नक्सलियों के बटालियन कमांडर एकाम ईडमा और विज्जा को सौंपी गई है। 

Read More :  अटल विकास यात्रा में सीएम डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- भाजपा ने 14 साल काम किया और कांग्रेस ने केवल हल्ला!

     रिपोर्ट्स के मुताबिक नक्सलियों ने गागड़ा पर हमले के लिए जंगलों में मीटिंग कर प्लानिंग की है। इसके तहत वन मंत्री के क्षेत्र में दौरे के दौरान उनके वाहन पर हमला करने की रणनीति माओवादियों ने बनाई है। इस साजिश के लिए नक्सलियों द्वारा 300 माओवादियों की टीम भी तैयार करने की बात कही जा रही है। 

    दरअसल, गागड़ा जब क्षेत्र के दौरे पर होते हैं तो उनके काफिले में तकरीबन 100 सशस्त्र जवानों की तैनाती होती है। इतनी बड़ी तादात में जवानों की मौजूदगी के चलते हमला करना नक्सलियों के लिए आसान नहीं होता। संभवत: इसीलिए जवानों की संख्या के मुकाबले 3 गुना अधिक माओवादियों द्वारा हमला किए जाने की प्लानिंग पर नक्सली काम कर रहे हैं।  
जानिए कब-कब हुआ था हमला:
  • 2011 में लोक सुराज अभियान के दौरान भोपालपटनम ब्लॉक के पेगड़ापल्ली नाले के पास नक्सलियों ने गागड़ा के काफिले पर IED ब्लास्ट कर हमला कर दिया था। गागड़ा ने पटनम से वापसी के दौरान अपनी गाड़ी बदल दी थी, जिससे वे बच गए। इस हमले में जिला पंचायत सदस्य सहित 3 भाजपा कार्यकर्ता मारे गए थे।

  • 2014 में गीदम नगर पंचायत चुनाव का प्रचार करने जा रहे महेश गागड़ा के काफिले पर तुमनार बाजार में नक्सलियों ने गोलीबारी की थी। इस हमले में ROP पार्टी का एक जवान शिकार हो गया था।

  • गागड़ा के काफिले पर मिंगाचल पुल के पास भी  हमला हो चुका है, लेकिन वे इसमें बाल-बाल बचे थे। 

यह भी पढ़िए :   VIDEO : पुलिस देखती रह गई और कांग्रेसियों ने फूंक डाला CM और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला... लाठीचार्ज के विरोध में कलेक्टोरेट के सामने जमकर किया प्रदर्शन 

    बता दें कि गागड़ा पर हमले के अलावा उनके कई समर्थकों की भी नक्सली हत्या कर चुके हैं। उनके बेहद करीबी भाजयुमो जिलाध्यक्ष मुरलीकृष्ण नायडू को भैरमगढ़ में नक्सलियों ने गोली मार दी थी। नायडू को तत्काल हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया था, जिससे उनकी जान बच गई। मौजूदा समय में चुनाव से पहले वन मंत्री गागड़ा लगातार क्षेत्र के दौरे पर हैं। बुधवार को भी उन्होंने कई गांवों का दौरा किया। सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें क्षेत्र भ्रमण के दौरान सतर्क रहने को कहा है। 

Read More :  जोगी कांग्रेस के 800 कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रवेश पर जिलाध्यक्ष का पलटवार, कहा- BJP का दावा झूठा, इतने तो जिले में कार्यकर्ता ही नहीं!

     इस मसले पर खबर बस्तर डॉट कॉम ने डीआईजी नक्सल आॅपरेशन PHQ सुंदरराज पी से बात की तो उन्होंने बताया कि सुरक्षागत कारणों से खुफिया एजेंसियों की किसी भी रिपोर्ट्स का खुलासा हम मीडिया में नहीं कर सकते। वे इसकी पुष्टि या खंडन भी नहीं कर रहे हैं। डीआईजी के मुताबिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों की जान का खतरा तो बना ही रहता है। इसलिए वनमंत्री गागड़ा को Z+ सुरक्षा प्रदान की गई है। 

Read More :  कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज मामला : कलेक्टर ने दिए मजिस्ट्रियल जाँच के आदेश, अपर कलेक्टर इन बिन्दुओं पर करेंगे विस्तृत जाँच



Share this:

एक टिप्पणी भेजें