न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। देश की सर्वोच्च अदालत ने बुधवार को आधार पर अहम फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने इसे संवैधानिक रूप से वैध तो माना लेकिन इसकी अनिवार्यता को लेकर कन्फ्यूजन खत्म कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में यह भी साफ कर दिया है कि इसे हर किसी से शेयर करना जरूरी नहीं है।
सुको के 5 जजों की पीठ ने इस पर फैसला सुनाया जिसमें कहा गया कि अब बैंक, स्कूल और मोबाइल सिम के लिए आधार अनिवार्य नहीं होगा। अदालत के फैसले के बाद आधार अब कहां जरूरी होगा और कहां नहीं, आइए जानते हैं...
यह भी पढ़िए : NH पर सड़क किनारे लगाया गया नक्सली बैनर 3 दिन बाद भी टंगा रहा, बैनर में माओवादियों ने लिखा- 'दण्डकारण्य हमारा है..!'
यह भी पढ़िए : NH पर सड़क किनारे लगाया गया नक्सली बैनर 3 दिन बाद भी टंगा रहा, बैनर में माओवादियों ने लिखा- 'दण्डकारण्य हमारा है..!'
आधार यहां जरूरी...
- पैन कार्ड बनाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य।
- आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए भी आधार जरूरी होगा।
- सरकार की लाभकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ पाने के लिए भी आधार कार्ड अनिवार्य।
आधार यहां जरूरी नहीं...
- नया मोबाइल सिम के लिए कंपनी आपसे आधार नहीं मांग सकती।
- बैंक अकाउंट खोलने के लिए आधार नंबर की अनिवार्यता खत्म।
- 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को स्कूलों में एडमिशन के लिए आधार जरूरी नहीं है।
- सीबीएसई, नीट और यूजीसी की परीक्षाओं के लिए भी आधार जरूरी नहीं।
- सीबीएसई, बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थियों से आधार की मांग नहीं की जा सकती है।
- टेलिकॉम कंपनियां, ई-कॉमर्स फर्म, प्राइवेट बैंक व इस तरह के अन्य संस्थान आधार की मांग नहीं कर सकते हैं।


एक टिप्पणी भेजें