दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। आदिवासी युवती से फोर्स द्वारा कथित अनाचार किए जाने के आरोपों पर दंतेवाड़ा एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने बड़ा खुलासा किया है। एसपी का दावा है कि नक्सलियों के शहरी नेटवर्क द्वारा फोर्स को बदनाम करने की नीयत से यह साजिश रची गई है और संभवत: उनके दबाव में ही आदिवासी युवती ने अपना बयान भी बदला है। एसपी का यह भी दावा है कि युवती को फोर्स ने नहीं, बल्कि नक्सलियों ने ही करंट लगाया था।
Read More : अटल विकास यात्रा में सीएम डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- भाजपा ने 14 साल काम किया और कांग्रेस ने केवल हल्ला!
पुलिस अधीक्षक ने इस मामले का खुलासा करते एक आॅडियो क्लिप भी जारी की है। जिसमें गोंडी बोली में कुछ लोगों के बातचीत का अंश है। पुलिस का दावा है कि युवती के माता-पिता द्वारा दबाव डालते हुए युवती को सीआरपीएफ जवानों द्वारा कपड़े फाड़कर बलात्कार करने का आरोप लगाने की बात पर ही अड़े रहने के लिए कहा है। वहीं कुछ अन्य लोग भी उसे इसी बात पर कायम रहने कहने के लिए दबाव बना रहे हैं।
Read More : चुनाव से पहले कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित, रायपुर सहित 5 जिलों के जिलाध्यक्ष भी बदले गए... देखिए पूरी सूची

जानिए क्या है मामला: कुआकोंडा थाना क्षेत्र के पालनार इलाके की एक युवती बीते रविवार को जंगल में बेहोशी की हालत में मिली थी। इस मामले ने उस वक्त तूल पकड़ा जब ग्रामीणों और आप नेत्री सोनी सोढ़ी ने यह आरोप लगाया कि आदिवासी युवती के साथ अनाचार किया गया और उसे बेहोशी की हालत में समेली के जंगल में फेंक दिया गया। सीधे तौर पर यह आरोप फोर्स पर लगा था। हालांकि, चिकित्सकीय जांच में युवती से अनाचार की पुष्टि नहीं हुई है।
इलाज के दौरान होश में आने के बाद युवती ने पुलिस को बयान दिया कि उसे ग्रामीण वेशभूषा में आए 4 लोगों ने करंट लगाया और उसके बाद वो बेहोश हो गई। इसके बाद उसे अस्पताल में होश आया। लेकिन इसके दूसरे ही दिन युवती ने यूटर्न लेते हुए अपना बयान बदल दिया। इस बार युवती ने बयान में 2 अज्ञात वर्दीधारी जवानों द्वारा कपड़े फाड़ने और बलात्कार करने का आरोप लगाया।
Read More : नक्सल ऑपरेशन पर बोले बस्तर IG- सिर्फ नक्सलियों को मार गिराना ही कामयाबी नहीं, जनसंपर्क और समस्या निवारण के भी हैं मायने
युवती के इस आरोप के बाद मामला गरमाने लगा। इसी बीच सोनी सोरी के सहयोगी लिंगा कोडोपी ने फेसबुक पर सीआरपीएफ जवानों द्वारा आदिवासी युवती से अनाचार करने की पोस्ट डाली। जिसे कुछ ही देर में 1400 से अधिक लोगों ने शेयर कर दिया। इस मसले पर पैनी नजर रख रही पुलिस ने शक के आधार पर अस्पताल में छिपा ऑडियो रिकॉर्डर लगाया। जिसमें युवती पर बलात्कार की बात पर कायम रहने दबाव डालने संबंधी बातचीत रिकार्ड हो गई।

Read More : होम गार्ड की भर्ती में नक्सल पीड़ितों को मिलेगी रियायत, अब पांचवी पास को भी भर्ती में शामिल होने का मिलेगा मौका
एपी डॉ पल्लव की मानें तो नक्सलियों का अर्बन फ्रंट यह झूठी कहानी गढ़कर इसे एक बड़ा राष्ट्रीय मुद्दा बनाना चाहता था। इनकी प्लानिंग 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले आदिवासियों को भड़काकर समाज का माहौल बिगाड़ने की थी। एपी का कहना है कि इसी महीने 15 तारीख को नक्सलियों के अर्बन फ्रंट का एक बड़ा ग्रुप दंतेवाड़ा के फुलपाड़ मामले की जांच के बहाने आया और इसी दिन यह षड्यंत्र रचा गया।

यह भी पढ़िए : BREAKING : इंसास रायफल के साथ 8 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, सुकमा पुलिस के सामने डाले हथियार
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक नक्सलियों ने ही युवती को करंट लगाकर मारने की कोशिश की। युवती की मौत के बाद इसे भी फोर्स की करतूत बताकर प्रचारित किया जाता लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हुए तो जवानों पर अनाचार का आरोप मढ़ दिया गया। एसपी ने बताया कि पुलिस आॅडियो को खंगालने में जुटी है। फोरेंसिक लैब में ऑडियो की जांच के लिए भेजा जा रहा है। यहां से रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में कई और खुलासे होंगे और संबंधितों की गिरफ्तारी भी होगी।

Read More : जोगी कांग्रेस के 800 कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रवेश पर जिलाध्यक्ष का पलटवार, कहा- BJP का दावा झूठा, इतने तो जिले में कार्यकर्ता ही नहीं!

एक टिप्पणी भेजें