बीजापुर @ खबर बस्तर। धुर नक्सल प्रभावित इलाके में जहां किसी काम को मियाद खत्म होने के बाद भी पूरा होने में काफी वक्त गुजर जाता है, वहीं रामपुरम में चिंतावागु नदी पर छह माह पहले 210 मीटर लंबा पुल कैसे खड़ा हो गया। अब तो इस पुल से बड़ी वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है। इससे बारिश के दिनों में लोगों को नाव के सहारे नदी पार करने की समस्या से छुटकारा मिल गया है।
Read More : इन्द्रावती नदी में डूबी महिला की 15 किमी दूर पत्थर में फंसी मिली लाश, 3 लोग अभी भी लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जानकारी के मुताबिक अगस्त 2016 में इस पुल का वर्क आॅर्डर दिया गया था। 25.59 करोड़ रूपए की लागत वाले इस पुल की लंबाई 210 व चैड़ाई 12.90 मीटर है। नेशनल हाईवे के एसडीओ एके दुबे ने बताया कि पुल निर्माण की समय सीमा फरवरी 2019 मुकर्रर थी। बारिश से पहले रपटे से आवाजाही हो रही थी और फिर बरसात आ जाने के बाद लोगों के लिए नौका ही एकमात्र सहारा थी।
Read More : स्कूल पहुंचे अफसरों से छात्रा ने पूछा ऐसा सवाल कि एक-दूसरे का मुंह देखने लगे कलेक्टर और SP... जानिए क्या सवाल किया था छात्रा ने..?
बताया गया है कि सितंबर 2016 में पुल का काम शुरू हुआ। कार्यावधि ढाई साल की थी लेकिन विभाग की ओर से इसे समय पर बना देने का दबाव था। सूत्रों की मानें तो सीएम डाॅ रमन सिंह और वन मंत्री क्षेत्रीय विधायक महेश गागड़ा बार-बार काम में तेजी लाने दबाव बना रहे थे ताकि जिले के लोगों को बारिश के दिनों में ही पुल की सुविधा मिल सके।
Read More : दर्दनाक सड़क हादसा : ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 6 बच्चों समेत 52 लोगों की मौत
क्षेत्रीय विधायक व वन मंत्री गागड़ा ने इसमें खास दिलचस्पी ली थी। इस वजह से एनएच के अफसरों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी पर भी दबाव डाला और पूरी ताकत झोंक दी। इसके लिए फोर्स की ओर से पूरी सुरक्षा दी गई। नदी के दोनों ओर कैम्प लगाए गए। वन मंत्री ने 8 सितंबर को रामपुरम में पुल का जायजा लिया। उनके साथ कलेक्टर केडी कुंजाम, एसडीएम डीसी बंजारे, एसडीओपी पीतांबर पटेल, एनएच के एसडीओ एके दुबे समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
एर्रानाला और तारूड़ में भी बनेगा पुल :
सूत्रों के मुताबिक भोपालपटनम-तारलागुड़ा मार्ग पर ही तारूड़ और एर्रानाले पर भी पुल प्रस्तावित है। खबर है कि इसी माह के अंत तक दोनों पुलों के काम शुरू हो जाएंगे। इससे तेलंगाना जाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। बता दें कि तारूड़ नाले पर पुल की लंबाई 180 तो एर्रानाले पर पुल की लंबाई 60 मीटर है।


एक टिप्पणी भेजें