न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। आंध्रप्रदेश के अरकु क्षेत्र के TDP विधायक किड़ारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा की रविवार को माओवादियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। नक्सलियों ने इस वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब दोनों नेता एक कार्यक्रम में शामिल होने गए हुए थे।
Read More : सर्चिंग से लौट रहे जवानों को नक्सलियो ने बनाया निशाना, IED ब्लास्ट में DRG का सहायक आरक्षक जख्मी, अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद जिस तरह की खबरें निकल कर सामने आ रही हैं उसके मुताबिक अरकु विधायक किड़ारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमु पर हमले में महिला माओवादियों की बड़ी भूमिका रही। सूत्रों की मानें तो दोनों नेता अपने समर्थकों के साथ डुमरीगुड़ा मंडल के लिपीटिपुट्टा माइनिंग क्वेरी का दौरा कर रहे थे। इस बीच माओवादियों ने पहले मौके पर मौजूद MLA के सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया और फिर दोनों नेताओं के सीने में गोलियां दाग दी।
यह भी पढ़िए : BIG BREAKING : माओवादियों ने आंध्रप्रदेश के TDP विधायक और पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या की... 60 से ज्यादा नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम
बताया गया है कि महिला माओवादियों ने बेहद नजदीक से विधायक किड़ारी सर्वेश्वर राव और पूर्व विधायक सिवेरी सोमा को सीने में गोली दागी। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक AOB माओवादी गुट के सचिव रामकृष्णा के नेतृत्व में करीब 50 महिला माओवादियों ने नेताओं पर हमला किया। माओवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में विधायक के समर्थक भी घायल हुए हैं।

Read More : बड़ी खबर : वन मंत्री महेश गागड़ा पर जानलेवा हमले की साजिश रच रहे नक्सली... हमले के लिए तैयार की 300 माओवादियों की टीम!
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नक्सली हमले में मारे गए अरकु विधायक किड़ारी सर्वेश्वर राव ने साल 2014 का चुनाव YSR कांग्रेस पार्टी के टिकट पर लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद वे YSRC से अलग होकर चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) में शामिल हुए थे। पुलिस के मुताबिक उन्हें कई बार माओवादियों की ओर से हत्या की धमकियां मिलती रही हैं।
Read More : सर्चिंग पार्टी पर बड़े हमले की फिराक में थे माओवादी, फोर्स ने 3 दिनों तक इलाके में डाला था डेरा, वापसी में नक्सलियों ने किया विस्फोट

एक टिप्पणी भेजें