बीजापुर @ खबर बस्तर। भोपालपटनम ब्लॉक के गोरला गांव
में जब शनिवार को वन मंत्री महेश गागड़ा अचानक पहुंचे तो पूरा गांव का गांव
अपनी समस्या लेकर खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश में उनका गांव
डूबान में आ जाता है। ऐसे में दो माह बड़ी मुश्किल से कटते हैं। ग्रामीणों
की समस्या सुन मंत्री ने गांव के लोगों को सड़क किनारे कालोनी में बसाने का
भरोसा दिलाया।
वन मंत्री महेश गागड़ा कलेक्टर केडी कुंजाम एवं दीगर
प्रशासनिक अफसरों के साथ भोपालपटनम ब्लॉक के गोरला गांव पहुंचे थे। यहां
करीब तीन सौ लोगों ने अपनी समस्या मंत्री को बताई। गांव के लोगों ने बताया
कि जब कभी भारी बारिश होती है तो उनका गांव डूबान में आ जाता है। गांव तक
पहुंचने वाली सभी सड़कों में पानी भर जाता है। ऐसे में गांव से बाहर निकलना
मुश्किल हो जाता है।
ये इस गांव की स्थायी समस्या है। ऐसी स्थिति में गांव में
महामारी का खतरा बना रहता है। मंत्री ने कहा कि इसकी व्यवस्था की जा रही
है। मौके पर मौजूद कलेक्टर केडी कुंजाम ने इस गांव को सड़क किनारे लाने की
बात करते बताया कि सड़क किनारे एक कॉलोनी जल्द ही बनाई जाएगी और लोगों को
इसमें बसाया जाएगा।
कलेक्टर ने बताया कि गांव के ऐसे भी लोग हैं जो प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही हैं, उनके लिए भी यहां आवास बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे की कॉलोनी सर्वसुविधायुक्त होगी। पानी, बिजली, सड़क एवं अन्य संसाधन यहां उपलब्ध रहेंगे। ये काम जल्द ही शुरू हो जाएगा।
Read More : एम्बुलेंस में आॅक्सीजन खत्म होने से 5 साल की मासूम ने रास्ते में तोड़ा दम... हादसे से सदमे में परिजन, बड़ा सवाल...मौत का जिम्मेदार कौन!
गांव के लोगों ने इस पर मंत्री का आभार माना। उन्होंने मंत्री को और भी कुछ छोटी-मोटी समस्याएं बताईं। इस अवसर पर एसडीएम डीसी बंजारे, एसडीओपी पीतांबर पटेल, एसडीओ (वन) अषोक पटेल, तहसीलदार शिवनाथ बघेल, बीईओ सुखराम चिंतूर, रेंजर कोटेश्वर राव चापड़ी, बीआरसी ए रविन्द्र एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे।
यह भी पढ़िए : BIG BREAKING : इन्द्रावती नदी में नाव पलटी, एक साल के मासूम सहित 4 महिलाएं उफनती नदी में बह गईं... रेस्क्यू आॅपरेशन जारी




एक टिप्पणी भेजें