बीजापुर @ खबर बस्तर। ईटपाल में एक किसान की जमीन हड़प लेने के कांग्रेस के आरोपों का भाजपा के जिला मंत्री गोपाल पवार ने सिरे से खारिज करते कहा है कि इसमें सारी कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया और करीब ढाई साल बाद कांग्रेस के ये आरोप वन मंत्री महेश गागड़ा की छवि धूमिल करने की एक कोशिश है। इस मामले से ना तो भाजपा और ना ही वन मंत्री का सरोकार है।
यह भी पढ़िए : NH पर सड़क किनारे लगाया गया नक्सली बैनर 3 दिन बाद भी टंगा रहा, बैनर में माओवादियों ने लिखा- 'दण्डकारण्य हमारा है..!'
यहां पत्रकारों से चर्चा में जिला मंत्री गोपाल पवार ने साफ किया कि ईटपाल में 11 मई 2016 को किसान बहादूर ठाकुर ने उन्हें जमीन बेची और इसकी रजिस्ट्री हुई। बहादुर ठाकुर ने स्टैम्प पेपर पर कई पन्नों में दस्तखत उप पंजीयक के सामने किए। पूरा पंजीयन शुल्क पटाया गया। अब दो साल बाद अचानक जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विक्रम मण्डावी समेत दीगर कांग्रेसियों को इसमें भ्रष्टाचार नजर आ रहा है।
Read More : बर्खास्त किए गए 110 हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों की CMHO ने नहीं ली ज्वाइनिंग, सरकारी फरमान के अभाव में अटका मामला
दरअसल, वन मंत्री महेश गागड़ा की लोकप्रियता को कांग्रेसी पचा नहीं पा रहे हैं और उनकी छवि खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि इस बार भी महेश गागड़ा प्रचण्ड बहुमत से जीतेंगे। कांग्रेसियों ने जमीन के इस मामले में वन मंत्री के संरक्षण का आरोप लगाया है कि जबकि खरीद-फरोख्त उनका निजी मामला है।
इस खबर में पढ़िए पूरा मामला.....
वन मंत्री गागड़ा के करीबी 2 भाजपा नेताओं पर किसान से जमीन के सौदे में लाखों की धोखाधड़ी का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे कांग्रेसी
पत्रवार्ता के दौरान मीडिया के सामने भाजपा मंत्री ने सारे सबूत पेश किए। उन्होंने कहा कि सक्षम अधिकारी के सामने रजिस्ट्री हुई है। कांग्रेस के आरोपों के एक सप्ताह बाद प्रेस वार्ता लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे निजी काम से नगर के बाहर थे और उन्हें मीडिया के माध्यम से इसका पता चला। इस वजह से उन्हें पत्रवार्ता लेकर सबूत पेश किए।
Read More : बड़ी खबर : वन मंत्री महेश गागड़ा पर जानलेवा हमले की साजिश रच रहे नक्सली... हमले के लिए तैयार की 300 माओवादियों की टीम!
गौतम राव से सरोकार नहीं: गोपाल पवार ने साफ किया कि उन्होंने सिर्फ 3 एकड़ जमीन ही खरीदी है। बहादुर ठाकुर ने अपनी 5 एकड़ जमीन तेंदूपत्ता कारोबारी रहमान को कितने में बेची और इसमें गौतम राव की क्या भूमिका है, इस बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं। इसका जवाब तो गौतम राव ही दे सकते हैं।
बता दें कि कांग्रेस ने भाजयुमो जिला महामंत्री गौतम राव पर भी इसी मामले में वन मंत्री का नाम लेकर बहादुर ठाकुर से 9 लाख वसूलने का आरोप लगाया था। पत्रवार्ता के दौरान जिला भाजपा अजजा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुखलाल पुजारी, पालिका उपाध्यक्ष घासीराम नाग, जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इकबाल खान, जिला महामंत्री ओंकार तारम एवं श्रीनिवास राव मौजूद थे।
Read More : जिला पंचायत अध्यक्ष को भाजपा ने 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित, जोगी कांग्रेस में सक्रियता के चलते हुई कार्रवाई


एक टिप्पणी भेजें