बीजापुर @ खबर बस्तर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने करीब डेढ़ माह तक हड़ताल करने के बाद बर्खास्त किए गए जिले के 110 स्वास्थ्य कर्मियों की ज्वाइनिंग नहीं ली है और इसके लिए अभी राज्य सरकार के आदेश का इंतजार हो रहा है।

सूत्रों के मुताबिक हालांकि सभी 110 स्वास्थ्य कर्मियों ने ज्वाइनिंग लेटर दिया है लेकिन सीएमएचओ उनकी ज्वाइनिंग नहीं ले रहे हैं। दरअसल, इस बारे में राज्य सरकार ने कोई आदेश जारी नहीं किया है। बता दें कि विभिन्न मांगों को लेकर जिले के स्वास्थ्य संयोजक, एलएचवी एवं सुपरवाइजर पहली अगस्त से हड़ताल पर थे।
Read More : जिला पंचायत अध्यक्ष को भाजपा ने 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित, जोगी कांग्रेस में सक्रियता के चलते हुई कार्रवाई
जिले में इनके दो गुट थे। एक गुट में 16 स्वास्थ्य कर्मी हैं और वे आंदोलन में शामिल नहीं हुए। हालांकि आंदोलनकारी नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री से भी मुलाकात की थी।
Read More : सर्चिंग पार्टी पर बड़े हमले की फिराक में थे माओवादी, फोर्स ने 3 दिनों तक इलाके में डाला था डेरा, वापसी में नक्सलियों ने किया विस्फोट
सीएमएचओ डाॅ बीआर पुजारी ने बताया कि वे राज्य शासन के आदेश की बाट जोह रहे हैं। आदेश आने के बाद ही वे बर्खास्त कर्मियों की ज्वाइनिंग लेंगे। डाॅ पुजारी ने बताया कि हड़ताल के चलते राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। मैदानी अमले के नहीं होने से टीकाकरण आदि नहीं हो पा रहे हैं।
यह भी पढ़िए : NH पर सड़क किनारे लगाया गया नक्सली बैनर 3 दिन बाद भी टंगा रहा, बैनर में माओवादियों ने लिखा- 'दण्डकारण्य हमारा है..!'

एक टिप्पणी भेजें