पंकज दाऊद @ बीजापुर। दक्षिण बस्तर के कई गांवों में आज भी तीन हजार साल पुराने मेगालिथिक कल्चर की छाप मृतक स्तंभों के रूप में दिखाई दे जाती है। ये प्रथा करीब तीन हजार साल पुरानी है और विश्व के कई हिस्सों में दिखती है।
यह भी पढ़िए : NH पर सड़क किनारे लगाया गया नक्सली बैनर 3 दिन बाद भी टंगा रहा, बैनर में माओवादियों ने लिखा- 'दण्डकारण्य हमारा है..!'
जिले के गंगालूर गांव में पोटामपारा में भी कतार में मृतक स्तंभ दिखाई दे जाते हैं। ये स्तंभ मुरिया जनजाति के घर के मुखियों के होते हैं। गांव के एक स्कूली छात्र अर्जुन हेमला बताते हैं कि पोटामपारा में एक ही स्थान पर घर के बुजूर्गों के अंतिम संस्कार स्थल पर ये पत्थर दूर पहाड़ से लाकर गाड़ दिए जाते हैं।

Read More : सर्चिंग
पार्टी पर बड़े हमले की फिराक में थे माओवादी, फोर्स ने 3 दिनों तक इलाके
में डाला था डेरा, वापसी में नक्सलियों ने किया विस्फोट
इसी गांव की महिला अंजलि भोगाम बताती हैं कि ये प्रथा आज भी जीवित है। कब्र में शव को दफनाने के दो या तीन दिन बाद पूरा गांव जुटता है और यहां एक पत्थर उर्ध्व गाड़ दिया जाता है। एक ही पारे के स्तंभ एक ही स्थान पर होते हैं। ये कतार में गाड़े जाते हैं। ये दिवंगत बुजूर्गों की याद दिलाते रहते हैं।

Read More : बफर जोन से तीन लाख की इमारती बरामद, अवैध लकड़ी तस्करी की सूचना पर वन अमले ने की कार्रवाई... मौके से तस्कर फरार
इस बारे में बस्तर के मानवविज्ञानी डाॅ राजेन्द्र सिंह बताते हैं कि बस्तर ही नहीं बल्कि दक्षिण भारत और बर्मा में भी ऐसी ही प्रथा है। ये तीन हजार साल पुरानी महापाषाण काल से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि इस पत्थर को गाड़ने के पीछे ये मान्यता भी होती है कि मौत के बाद उस व्यक्ति का ये घर होता है।

Read More : जिला पंचायत अध्यक्ष को भाजपा ने 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित, जोगी कांग्रेस में सक्रियता के चलते हुई कार्रवाई
ज्ञात हो कि बीजापुर सहित दक्षिण बस्तर के दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के विभिन्न गांवों में भी ऐसे पत्थर दिखते हैं। हालांकि, वक्त के साथ इनमें कुछ बदलाव भी आने लगा है। बहरहाल, बस्तर के बीहड़ों में बसने वाले बाशिंदे यह परंपरा आज भी जीवित किए हुए हैं।
Read More : बड़ी खबर : वन मंत्री महेश गागड़ा पर जानलेवा हमले की साजिश रच रहे नक्सली... हमले के लिए तैयार की 300 माओवादियों की टीम!

एक टिप्पणी भेजें