बीजापुर @ खबर बस्तर। नक्सलियों ने भोपालपटनम ब्लाॅक में गोरला नाले के समीप पेड़ पर बैनर लगाकर माओवादी पार्टी के पंद्रहवें सप्ताह मनाने की बात कही है। बता दें कि नक्सली 21 से 27 सितंबर तक माओवादी पार्टी का स्थापना सप्ताह मना रहे हैं।
Read More : बफर जोन से तीन लाख की इमारती बरामद, अवैध लकड़ी तस्करी की सूचना पर वन अमले ने की कार्रवाई... मौके से तस्कर फरार
नैशनल हाईवे 63 पर गोरला नाले के पुल के किनारे नक्सलियों ने 21 सितंबर को तीन बैनर लगाए थे। इनमें से एक बैनर सोमवार को भी लटका पाया गया। नक्सलियों ने उनके समर्थन में जारी अंतरराष्ट्रीय आंदोलन को लाल सलाम कहा है।
Read More : बड़ी खबर : वन मंत्री महेश गागड़ा पर जानलेवा हमले की साजिश रच रहे नक्सली... हमले के लिए तैयार की 300 माओवादियों की टीम!
नक्सलियों ने बैनर में लिखा है कि शोषित पीड़ित जनता पर सरकारों ने युद्ध छेड़ दिया है। नक्सलियों ने आॅपरेशन ग्रीन हंट का विरोध करते कहा है कि दण्डकारण्य हमारा है। मुख्यमार्ग पर लगे इस बैनर को सोमवार को भी नहीं हटाया जा सका है।
Read More : सर्चिंग पार्टी पर बड़े हमले की फिराक में थे माओवादी, फोर्स ने 3 दिनों तक इलाके में डाला था डेरा, वापसी में नक्सलियों ने किया विस्फोट


एक टिप्पणी भेजें