बीजापुर @ खबर बस्तर। भैरमगढ़ ब्लॉक के सतवा घाट में
हुए हादसे में नदी में डूबी एक महिला की लाश बरामद की ली गई है। रेस्क्यू
टीम को मौके से करीब पंद्रह किमी दूर गौराबेड़ा गांव में महिला का शव एक
पत्थर में फंसा मिला। बता दें कि इंद्रावती नदी में डूबे तीन अन्य लोगों की
तलाश गोताखोर कर रहे हैं।
Read More : इन्द्रावती नदी हादसा : नाव पलटी नहीं और चार लोग डूब गए..! घटना के 30 घंटे बाद भी नदी में डूबे 4 लोगों का नहीं मिला सुराग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
जानकारी के मुताबिक तुमनार में शनिवार को साप्ताहिक हाट था और नदी पार बेलनार पंचायत के गांव पोनड़वाया से लोग बाजार जाने के लिए निकले थे। वे सतवा घाट में बाकुली पंचायत की ओर से संचालित नाव पर सवार हो गए। जब नौका बीच मझघार में आई तो वहां नदी के बीच एक पत्थर से नाव टकराकर हिल गई।
Read More : अंदरूनी इलाकों के लोगों के लिए अजूबा बनी वीवीपैट मशीन, हाट-बाजारों में देखने उमड़ रही भीड़, मतदाताओं का भ्रम भी हो रहा दूर
नाव पलटने की आशंका से नाव में सवार लोग घबरा गए और नदी में कूद पड़े। इसमें तेरह ग्रामीण सवार थे। इनमें से कुछ लोगों को नाविकों ने निकाल लिया और कुछ तैरकर बच गए लेकिन एक मासूम सहित चार लोग डूब गए। इनमें मानू अटामी (1), सोढ़ी कमली (16), बेको राजमती (22) एवं बेको कुमली (21) शामिल हैं।
Read More : बेमियादी हड़ताल पर गए लिपिकों ने वन मंत्री से की मुलाकात, बोले- वेतन विसंगति 37 साल पुरानी समस्या, राजस्थान की तर्ज पर यहां भी लागू हो वेतन ग्रेड पे
इनमें से वेको कमली का शव सोमवार को गौराबेड़ा गांव में इंद्रावती नदी के किनारे एक पत्थर में फंसा मिला। शव को रेस्क्यू टीम ने निकाल लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है। इधर, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के जिलाध्यक्ष सकनी चंद्रैया ने सतवा घाट में पुल निर्माण की मांग की है और मृतिका के परिवार को दस लाख रूपए का मुआवजा देने की भी मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें