दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। यहां माओवादियों ने दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों की बेरहमी से पिटाई की है। घटना कुआकोण्डा ब्लाक के फूलपाड़ की है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है।
Read More : स्कूल पहुंचे अफसरों से छात्रा ने पूछा ऐसा सवाल कि एक-दूसरे का मुंह देखने लगे कलेक्टर और SP... जानिए क्या सवाल किया था छात्रा ने..?
कुआकोंडा थाना क्षेत्र के फूलपाड़ ग्राम के कोइलान पारा की यह घटना बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने नक्सलियों की पिटाई में गंभीर रूप से घायल 11 ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाया।
Read More : नक्सलियों ने अगवा किए गए 2 ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट, महाराष्ट्र बार्डर पर मिला शव... हफ्तेभर पहले किया था 3 ग्रामीणों का अपहरण
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पुलिस के लगातार बढ़ते दवाब और घटते जनसमर्थन के चलते माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों द्वारा आसपास के गांवों के लोगों को भी मारने की धमकी दिए जाने की बात भी कही जा रही है।




एक टिप्पणी भेजें