Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

सोशल मीडिया में फिर वायरल हुई BJP उम्मीदवारों की फर्जी लिस्ट, इस बार CM डॉ रमन सिंह सहित कई कद्दावर मंत्रियों का कटा टिकट!


     रायपुर @ खबर बस्तर। सोशल मीडिया पर भाजपा के उम्मीदवारों की फर्जी लिस्ट एक बार फिर वायरल हो गई है। इस सूची में प्रदेश की सभी 90 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशियों के नाम दर्ज हैं। खास बात यह है कि वाट्सऐप पर वायरल की गई इस सूची में सीएम डॉ रमन सिंह सहित कई कद्दावर मंत्रियों का नाम नदारद है यानी इनका टिकट कटने का दावा किया जा रहा है। 

The-fake-list-of-BJP-candidates-again-got-viral-in-social-media

Read More :  स्कूल पहुंचे अफसरों से छात्रा ने पूछा ऐसा सवाल कि एक-दूसरे का मुंह देखने लगे कलेक्टर और SP... जानिए क्या सवाल किया था छात्रा ने..?      

     बता दें कि इसी महीने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के छत्तीसगढ़ प्रवास से पहले भी उम्मीदवारों की फर्जी लिस्ट वायरल हुई थी। वहीं अब दोबारा सूची वायरल होने से कई भावी उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ गई हैं। जानकारों का कहना है कि ये दबाव की राजनीति है। लिस्ट में नाम शामिल कराकर कई नेता पार्टी पर अपनी दावेदारी के लिए दबाव बना रहे हैं। यह खेल भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में चल रहा है। हाल ही में कांग्रेस की भी ऐसी ही लिस्ट वायरल हो चुकी है। 

यह भी पढ़िए :   VIDEO : पुलिस देखती रह गई और कांग्रेसियों ने फूंक डाला CM और स्वास्थ्य मंत्री का पुतला... लाठीचार्ज के विरोध में कलेक्टोरेट के सामने जमकर किया प्रदर्शन 



सूत्र बता रहे हैं कि अब तक भाजपा की ऐसी चार सूचियां वायरल हो चु​की है। बता दें कि 5 अक्टूबर को अमित शाह फिर प्रदेश के प्रवास पर आ रहे हैं। इससे ठीक पहले अब सभी 90 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की सूची वायरल हुई है।

Read More :  मायावती ने कांग्रेस को दिया बड़ा झटका, छत्तीसगढ़ में जोगी कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी BSP, अजीत जोगी होंगे गठबंधन के मुख्यमंत्री 

     सोशल मीडिया में वायरल प्रत्याशियों की लिस्ट पर नजर डालें तो इसमें प्रदेश में भाजपा की सियासत के कई बड़े चेहरे गायब हैं। सूची के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह की टिकट कटती दिख रही है। राजनांदगांव से उनके स्थान पर महापौर मधुसूदन यादव को टिकट मिलने का दावा किया जा रहा है। जिस चेहरे के नाम पर छत्तीसगढ़ में भाजपा चौथी बार सत्ता हासिल करने की कोशिश में है उसकी ही टिकट कटना किसी के गले नहीं उतर रहा है। 

Read More :  जिला पंचायत अध्यक्ष को भाजपा ने 6 साल ​के लिए किया पार्टी से निष्कासित, जोगी कांग्रेस में सक्रियता के चलते हुई कार्रवाई

    वायरल लिस्ट में प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत, अजय चंद्राकर, रमशीला साहू, रामसेवक पैकरा और केदार कश्यप का नाम भी नदारद है। हालांकि, सूची में कुछ बड़े नाम भी दिख रहे हैं। मसलन, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह को भटगांव से, पूर्व कलेक्टर ओपी चौधरी को खरसिया से और कवि सुरेंद्र दुबे को बेमेतरा से उम्मीदवार बताया जा रहा है।

Read More :  राजधानी के अटल स्मारक में होगी बीजापुर की माटी, घर-घर से एक चुटकी मिट्टी लेने हरेक गांव में पहुंचेगा कलश

    इसके अलावा वायरल लिस्ट में सरोज पांडेय, रमेश बैस और दिनेश कश्यप समेत चार सांसदों के नाम भी शामिल हैं। हालांकि, इस वायरल सूची से पार्टी पदाधिकारी इत्तेफाक नहीं रखते। भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ अनिल जैन के मुताबिक अभी टिकट वितरण में समय है। आचार संहिता लागू होने के बाद पार्टी में टिकट वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी। 




Share this:

एक टिप्पणी भेजें