बीजापुर @ खबर बस्तर। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी विजेन्द्र सिंह ठाकुर पर मुख्यमंत्री व पत्रकारों के खिलाफ आपत्तिजनक बात कहने के मसले पर अब कार्रवाई हो सकती है। वन मंत्री महेश गागड़ा ने इस मामले को गंभीरता से लेते कलेक्टर केडी कुंजाम को कार्रवाई का प्रस्ताव बनाने कहा है।
Read More : इस अधिकारी के निलंबन की मांग को लेकर धरने पर बैठे पत्रकार, कल सीएम डॉ रमन सिंह के कार्यक्रम का करेंगे बहिष्कार
इस मामले को लेकर शनिवार को भैरमगढ़ में पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंण्डल वन मंत्री महेश गागड़ा से मिला। मंत्री ने कार्रवाई का भरोसा दिलाते कहा कि अफसर पर कार्रवाई के लिए प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर राज्य सरकार को भेज रहे हैं। बता दें कि अधिकारी द्वारा पत्रकारों के खिलाफ आपत्तिजनक बात कहने के मामले ने तीन दिनों से तूल पकड़ा हुआ है।
Read More : डॉक्टरों से बदसुलूकी मामले में जोगी कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी और उनकी बहन गिरफ्तार... न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
इस बारे में पत्रकारों ने कलेक्टर केडी कुंजाम व जिला पंचायत के सीईओ डी राहूल वेंकट से भी मुलाकात की लेकिन तब बातचीत बेनतीजा हो गई थी। इसके बाद पत्रकारों ने शनिवार को कलेक्टरोट के सामने धरना दिया और बाइक रैली निकाली। फिर भैरमगढ़ में वन मंत्री गागड़ा से मुलाकात की।
Read More : इस अफसर ने CM को लेकर ऐसा क्या कह डाला कि मच गया बवाल... आॅडियो वायरल होने के बाद अब दे रहे सफाई, पढ़िए ये खबर
गौरतलब है कि पत्रकारों के आंदोलन को भाजपा, कांग्रेस, छजकां एवं समाजवादी पार्टी के अलावा लिपिक संघ व शालेय शिक्षाकर्मी संघ का भी समर्थन मिला था। ज्ञात हो कि जिला कार्यक्रम अधिकारी विजेन्द्र सिंह ठाकुर का पखवाड़ेभर पहले ही बीजापुर से महासमुंद तबादला हो गया है। प्रेस क्लब ने अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होने की सूरत में रविवार को सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।
Read More : घने जंगलों और पहाड़ों के बीच नक्सलियों ने खोल रखी थी देशी हथियारों की फैक्ट्री... मौके से हथियार बनाने का सामान बरामद, फोर्स ने डिफ्यूज किए 10-10 किलो के दो IED



एक टिप्पणी भेजें