रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व छजकां सुप्रीमो अजीत जोगी को जाति मामले में मंगलवार को बड़ी राहत मिल गई है। हाई कोर्ट ने इस मामले में एक और हाईपाॅवर कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं। उक्त कमेटी अजीत जोगी की जाति मामले में फिर से जांच करेगी।
आज सुबह कोर्ट ने अजीत जोगी की जाति मामले में दायर याचिका को स्वीकार कर लिया। कोर्ट के इस आदेश को पूर्व सीएम अजीत जोगी ने सत्य की जीत करार दिया है।
बता दें कि अजीत जोगी ने उन्हें आदिवासी नहीं माने जाने को लेकर राज्य सरकार की हाईपाॅवर कमेटी की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। कमेटी ने अजीत जोगी को ईसाई माना था, जिसको चुनौती देते हुए वे फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट गए हैं। जिस पर कोर्ट ने मंगलवार को तकनीकी आधार पर अजीत जोगी की याचिका को सही माना है।
इधर, इस मसले पर छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन होगा। वहीे हाई कोर्ट के निर्णय के बाद कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता किरणमयी नायक ने कहा कि अजीत जोगी की याचिका को माननीय उच्च न्यायालय ने स्वीकार कर लिया है। बता दें कि जोगी की जाति को चुनौती देने वाले में संतकुमार नेताम और अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नंदकुमार साय प्रमुख हैं।
Read More : नक्सली हमले में शहीद जवानों की मौत के लिए रमन सरकार जिम्मेदार : चरणदास महंत
Read More : नक्सली हमले में शहीद जवानों की मौत के लिए रमन सरकार जिम्मेदार : चरणदास महंत


एक टिप्पणी भेजें