कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में BSF और जिला पुलिस बल की ज्वाइंट पार्टी ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। माओवादियों ने सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए तीन आईईडी बम लगा रखे थे, जिसे जवानों ने बरामद कर समय रहते निष्क्रिय कर दिया।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पुलिस पार्टी सर्च आॅपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जिले के छोटे बेठिया थाना क्षेत्र में कोटरी नदी के किनारे सर्चिंग अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने पुल के पास तीन बम बरामद किए।
कांकेर एसपी केएल धु्व ने घटना की पुष्टि करते बताया कि नक्सलियों की मंशा जवानों को नुकसान पहुंचाने की थी। इसी इरादे से माओवादियों ने नदी के पास बम लगाया था। लेकिन जवानों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। बताया गया है कि पुलिस ने मौके से दो प्रेशर बम और एक पेट्रोल बम बरामद किया है। सुरक्षा बलों द्वारा इसे मौके पर ही ब्लास्ट कर डिफ्यूज कर दिया गया।
loading...


एक टिप्पणी भेजें