जगदलपुर @ खबर बस्तर। गुरूवार की दोपहर एक तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूल बस को जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना जगदलपुर-गीदम रोड़ पर स्थित रायकोट के पास की है। इस घटना में बस में सवार 24 बच्चे घायल हो गए, जिन्हें मेकाज में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक तोकापाल स्थित दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल की बस छुट्टी के बाद बच्चों को वापस छोड़ने जा रही थी, इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने बस को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त बस में 50 से अधिक बच्चे सवार थे।
Read More: नक्सली हमले में शहीद जवानों की शहादत को नमन करने उमड़ा जनसमूह... नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला गया और तोकापाल सीएचसी में उपचार हेतु ले जाया गया। बताया गया है कि आमने-सामने की भिड़ंत में बस में सवार कुछ बच्चों को गंभीर चोटें भी आई है। बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर लाए जाने की भी खबर है।

loading...

एक टिप्पणी भेजें