न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया द्वारा जल्द ही दस रुपए का नया नोट जारी किया जाएगा। आरबीआई ने महात्मा गांधी सीरीज वाले नए नोट की पहली तस्वीर जारी की है। नया नोट चॉकलेट ब्राउन कलर का होगा।
नजर डालिए 10 रूपए के नए नोट के खास फीचर्स पर....
⬛ नए नोट में कोणार्क के सूर्य मंदिर की तस्वीर छपी होगी।
⬛ दस रुपए का नया नोट भूरे रंग का होगा।
⬛ नोट पर कोणार्क के सूर्य मंदिर की तस्वीर अंकित होगी।
⬛ नए नोट को सिक्योरिटी फीचर्स से लैस रखा गया है।
नया नोट जारी होने के बावजूद बाजार में पहले से मौजूद 10 रुपए के सभी पुराने नोट कानूनी रूप से मान्य होंगे। यानि पुराने नोटों को स्वीकार करने से कोई भी इंकार नहीं कर सकेगा। जानकार सूत्रों के मुताबिक आरबीआई इस नए नोट के अब तक 100 करोड़ नोट की छपाई कर चुका है।

