बीजापुर @ खबर बस्तर। नगर के चिकटराज वार्ड क्रमांक 14 में ग्राम देवता के मंदिर परिसर में सालों पुराने वट वृक्ष को नगरपालिका ने नगर का स्वच्छता वृक्ष घोषित किया है। इसे ऐतिहासिक धरोहर के तौर पर सहेजने व एक पहचान देने के लिए वन विभाग के समन्वय से पालिका ने ये अभिनव प्रयास किया है।
माना जाता है कि बीजापुर नगर की पहली आबादी इसी पेड़ के पास बसी थी। फिर समय के साथ नगर की आबादी बढ़ती गई और बीते 10 बरस में जिला गठन के बाद बीजापुर नगर को नई पहचान भी मिली है।
बता दें कि दशकों पुराने इस वृक्ष के चारों ओर दीवार का निर्माण किया गया है। वट वृक्ष को स्वच्छता वृक्ष घोषित करने के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व स्कूली बच्चे मौजूद थे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने पेड़ को रक्षा सूत्र बांधा और स्वच्छता का संकल्प लिया। नगर पालिका की ओर से यहां प्रकाश की व्यवस्था भी की गई है।
loading...

