सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। चुनावी साल शुरू होते ही बस्तर में नक्सली हलचल बढ़ गई है। बीते कुछ दिनो से आक्रामक रूख अख्तियार कर माओवादी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सुकमा जिले का है जहां नक्सलियों ने एक पुल को निशाना बनाते विस्फोट कर उड़ा दिया।
घटना किष्टारम थाना क्षेत्र के धर्मपेंटा की बताई जा रही है। यहां बीती रात नक्सलियों ब्लास्ट कर एक पुल को उड़ा दिया। सुकमा एसपी अभिषेक मीणा ने घटना की पुष्टि कर दी है। उनके मुताबिक इस घटना में पुल को आंशिक रूप से क्षति पहुंची है।
बता दें कि किष्टारम क्षेत्र में माओवादी पिछले कई दिनों से सक्रिय हैं। तकरीबन एक महीने पहले भी नक्सली इसी पुल को विस्फोट कर उड़ाने की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी थी। इस बार भी पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।
सुकमा एसपी के मुताबिक पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। उन्होने बताया कि रविवार को टेटेमडगू में हुई एनकाउंटर में माओवादियों के मिलिट्री बटालियन को नुकसान पहुंचा है। इसी का बदला लेने के लिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है। गौरतलब है की किस्टाराम इलाके में ही पिछले महीने नक्सलियों ने दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में आग लगा दिया था।

loading...