दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। कटेकल्याण में संचालित कस्तूरबा पोटाकेबिन कन्या आश्रम में आज एक बड़ा हादसा टल गया। यहां शाम करीब 4 बजे अचानक आग लगा गई। आश्रम के कुछ कमरों में आग की लपटें उठती देख अफरा तफरी मच गई। हालांकि, किसी अनहोनी से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक आश्रम में जिस वक्त आग लगी उस वक्त छात्राएं कमरे से बाहर थीं। पर आग की भयावहता को देखते हुए वे भी डर गईं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही कटेकल्याण टीआई विजय पटेल जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाया गया।
बताया जा रहा है कि इस घटना में आधा दर्जन से अधिक कंप्यूटर जलकर खाक हो चुकेे हैं। वहीं कमरे में रखा राशन और दस्तावेज भी जलने की खबरें हैं। आगजनी की इस घटना में कितना नुकसान हुआ है इसका आंकलन फिलहाल नहीं किया जा सका है।

