Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

भू राजस्व संहिता बिल को लेकर कवासी लखमा ने किया सरकार पर बड़ा प्रहार... बोले- आदिवासियों की जमीन हड़पना चाहती है भाजपा

भू राजस्व संहिता बिल पर उपनेता प्रतिपक्ष कवासी लखमा का बड़ा बयान... बोले,  आदिवासियों की जमीन हड़पना चाहती है भाजपा
        दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष बनने के बाद दंतेवाड़ा पहुंचे कोंटा विधायक कवासी लखमा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भू राजस्व संहिता संशोधन विधेयक पर सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि केन्द्र से लेकर राज्य की भाजपा सरकार आदिवासियों की जमीन हड़पना चाहती है।
      शुक्रवार को सर्किट हाउस में क्षेत्रीय विधायक देवती कर्मा के साथ लखमा ने पत्रवार्ता ली। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकारों की गिद्ध दृष्टि बस्तर पर लगी हुई है। दरअसल, भाजपा भोले भाले आदिवासियों की जमीन हड़पना चाहती है। भू राजस्व संहिता संशोधन विधेयक के मसले पर भी आदिवासियों को भ्रम में रखा गया है। 
      लखमा के मुताबिक यह बिल सरकार ने वापस नहीं लिया है, बल्कि भाजपा नेता रामविचार नेताम, नंदकुमार साय के अलावा सर्वआदिवासी समाज के भारी विरोध के कारण सरकार ने सिर्फ घोषणा कर दी है। मामले को फिलहाल शांत कराने के लिए सरकार ने सिर्फ यह षड़यंत्र रचा है। लखमा ने कहा कि इस पूरे खेल में बस्तर सांसद दिनेश कश्यप और उनके भाई मंत्री केदार कश्यप का हाथ है। 
      प्रेस कांफ्रेंस में कवासी लखमा ने कहा कि भाजपा सरकार किसी भी समुदाय की हितैषी नहीं है। बीजेपी हिंदुत्व का नारा भले ही देती हो पर उसके राज में हिन्दू भी सुरक्षित नहीं है। बस्तर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने विश्व हिंदु परिषद के पदाधिकारी प्रवीण तोगड़िया का उदाहरण देते कहा कि उन्हें भाजपा की ही सरकार से जान बचाते घूमना पड़ रहा है। 
      भाजपा के शासन वाली राजस्थान सरकार तोगड़िया का एनकाउंटर करना चाहती है। इस बात को स्वयं प्रवीण तोगड़िया ने कबूल किया है। इससे साफ है कि यह भाजपा किसी की नहीं है। केवल अपने फायदे के लिए कार्पोरेट घरानों को सुरक्षा मुहैया कराना बीजेपी का काम रह गया है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल सुराना, पीसीसी मेंबर अवधेश गौतम, शकील रिजवी, सद्दूसिंह, वीरेंद्र गुप्ता, राजकुमार तामो, सलीम रजा उस्मानी आदि मौजूद थे।
loading...

Share this:

एक टिप्पणी भेजें