न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता डाॅ.चरणदास महंत ने नक्सली हमले में जवानों की शहादत पर प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने जवानों की शहादत के लिए सीधे तौर पर रमन सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
महंत का आरोप है कि नक्सली हमले के वक्त शहीद जवानों के पास बूलेट प्रूफ जैकेट नहीं थे, जिसके कारण पुलिस जवानों का नक्सलियों की गोली से मौत हो गई। इसके लिए छत्तीसगढ़ की की सरकार जिम्मेदार है। बकौल डॉ. महंत यह सरकार की नाकामी है।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता महंत सोमवार को शहीद मूलचंद कंवर के परिजनों से मिलने उनके गृहग्राम घनाडबरी पहुंचे थे। शहीद जवान के परिवार से मिलने के बाद उन्होंने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि रमन सरकार नक्सलियों से निपटने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। माओवादियों व पुलिस की ओर से चलने वाली गोलियों से सिर्फ और सिर्फ आदिवासियों की ही मौत हो रही है।
Read More : बस्तर में 'माओवादियों' के साथ 'मच्छरों' से भी लड़ाई लड़ रहे फोर्स के जवान... मलेरिया ने फिर छीनी 2 जवानों की जिंदगी
Read More : बस्तर में 'माओवादियों' के साथ 'मच्छरों' से भी लड़ाई लड़ रहे फोर्स के जवान... मलेरिया ने फिर छीनी 2 जवानों की जिंदगी


एक टिप्पणी भेजें