दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। केके रेललाइन नक्सलियों के लिए सॉफ्ट टारगेट बना हुआ है। शनिवार की शाम एक बार फिर माओवादियों ने इस रेलवे ट्रेक पर पेड़ गिरा कर आवागमन को बाधित कर दिया। नक्सलियों ने यह वारदात दंतेवाड़ा व कमालूर के बीच अंजाम दिया।
घटना शाम साढ़े 4 बजे की बताई जा रही है। इस नक्सली करतूत से केके रेललाइन पर करीब डेढ़ घंटे तक मालगाड़ियों का परिचालन बंद रहा। घटना की खबर मिलते ही रेलवे कर्मी मौके पर पहुंचे और पेड़ को रेललाइन से हटाकर ट्रेनों की आवागमन बहाल किया गया।
गनीमत रही कि इस घटना में रेलवे ट्रेक को कोई नुकसान नहीं पहुुंचा वरना रेस्क्यू आॅपरेशन में अधिक समय लग सकता था। रेलवे कर्मियों को इस कार्रवाई में तकरीबन डेढ़ घटे का वक्त लगा।
गौरतलब है कि केके रेललाइन को बीते वर्षों में माओवादी कई बार निशाना बना चुके हैं। घने जंगलों व पहाड़ों से होकर गुजरने वाले इस रेलवे ट्रेक पर माओवादी जब चाहे, जहां चाहे वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाने में कामयाब हो जाते है।
हफ्ते भर पहले ही हथियारबंद माओवादियों ने भांसी व बचेली के मध्य रेललाइन पर पेड़ काट कर गिरा दिया था। इस घटना में इंजन के उपर पेड़ गिरने से ओएचई केबल कट गया था, जिससे 15 घंटे तक रेलवे ट्रेक पर मालगाड़ियां नहीं चल सकीं। वहीं रेलवे को भी रेस्क्यू आॅपरेशन में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इधर, वारदात के बाद नक्सली लोको पायलट व गार्ड का वॉकी-टॉकी लूट कर भाग गए थे।
loading...


एक टिप्पणी भेजें