दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा जिले से बड़ी खबर है। यहां नक्सल आॅपरेशंस पर निकली दो जिलों की ज्वाइंट पार्टी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया। माओवादियों से हुई मुठभेड़ में DRG के 2 जवान और STF का 1 जवान घायल हो गया है। देर रात घायलों को मौके से निकालने के बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर भेजा गया।
एएसपी नक्सल आॅपरेशन जीएन बघेल ने खबर बस्तर को बताया कि रविवार को दंतेवाड़ा व नारायणपुर जिले से DRG, STF व सीआरपीएफ की ज्वाइंट पार्टी सर्चिंग पर निकली थी। इसी बीच सोमवार की दोपहर लगभग 14:30 बजे बारसूर थाना क्षेत्र के मुंगारी और तुलारगुफ़ा के जंगल पहाड़ी में पुलिस पार्टी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया।
Read More : सर्चिंग पर निकली एन्टी लैंड माइंस व्हीकल अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी... हादसे में 1 सहायक आरक्षक की मौत, एक अन्य जवान घायल
इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के 3 जवान घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल जवानों में DRG के सहायक आरक्षक सोमडु, सहायक आरक्षक सुनील नाग व STF के आरक्षक रविन्द्र यादव शामिल हैं। पुलिस अफसरों के मुताबिक मुठभेड़ के बाद शाम होने के चलते रेस्क्यू आॅपरेशन में परेशानी हुई। जवानों को बारसूर के रास्ते दंतेवाड़ा लाकर हेलीकॉप्टर से रायपुर रेफर किया गया। इस पूरी कवायद में रात के तकरीबन 11 बज गए।
Read More : मुठभेड़ के बाद घायल जवान को लाने रेस्क्यू आॅपरेशन में लगे 6 घंटे... देर शाम पहुंचाया गया रायपुर, रामकृष्ण केयर हास्पिटल में चल रहा इलाज

loading...

एक टिप्पणी भेजें