बीजापुर @ खबर बस्तर। नगर पंचायत भोपालपटनम की वाहन में आगजनी, मारपीट व गाली गलौज के मामले में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जगदलपुर से गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक कांग्रेस नेता अजय सिंह, नगर पंचायत उपाध्यक्ष बबलू रायडू, रिंकू, पाण्डू एवं संजय सिंह पर विगत 30 नवंबर को भैरमगढ़ में भोपालपटनम सीएमओ के साथ गालीगलौच, मारपीट, बीस हजार रूपए नगद व मोबाइल लूटने, ड्राइवर रफीक खान को जान से मारने की कोशिश और सरकारी संपति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है।
ये मामला भैरमगढ़ थाने में दर्ज था। तब से पुलिस द्वारा अजय सिंह और उनके साथियों की तलाश की जा रही थी। दो माह से उनके ठिकाने का पता लगाया जा रहा था। इंस्पेेक्टर कमलेश ठाकुर, सब इंस्पेक्टर भास्कर शर्मा, रामचंद्र साहू एवं गोपाल सतपथी ने मुखबिर की सूचना पर अजय सिंह को जगदलपुर से गिरफ्तार किया गया।
Read More : कांग्रेस के पूर्व सांसद देवव्रत सिंह ने थामा जोगी कांग्रेस का दामन... 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ ज्वाइन की पार्टी
Read More : कांग्रेस के पूर्व सांसद देवव्रत सिंह ने थामा जोगी कांग्रेस का दामन... 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं के साथ ज्वाइन की पार्टी


एक टिप्पणी भेजें