सुकमा/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। सुकमा जिले में एक बार फिर उत्पात मचाते हुए नक्सलियों ने 2 गाड़ियों में आग लगा दी। गादीरास थाना क्षेत्र के कोडरे में माओवादियों ने आगजनी की इस वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों द्वारा जलाई गई दानों वाहनें सड़क निर्माण में लगी थी।
इसी क्रम में सुकमा जिले के गादीरास थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी 2 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है, जिसमें एक टिप्पर और एक टैंकर बुरी तरह जलकर राख हो गए.
जानकारी के मुताबिक कोडरे और पदामीपारा के बीच पीएमजीएसवाय योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। इसी को नक्सलियों ने निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम घटनास्थल पर माओवादी पहुंचे और सड़क निर्माण में लगे मजदूरों को काम बंद करने को कहा। इसके बाद टिप्पर और टैंकर का डीजल टैंक फोड़कर आग लगा दी।
नक्सलियों ने निर्माण कार्य में लगे मजदूरों से सड़क का काम बंद करने और दोबारा इसे शुरू नहीं करने की चेतावनी देते हुए भाग खड़े हुए। घटना के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है।
Read More : बस्तर में जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने अपनाया नया तरीका... अब फोर्स के 'हथियार' से ही कर रहे वार, पढ़िए ये खबर
Read More : बस्तर में जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने अपनाया नया तरीका... अब फोर्स के 'हथियार' से ही कर रहे वार, पढ़िए ये खबर
loading...


एक टिप्पणी भेजें