जगदलपुर @ खबर बस्तर। शहर के जैन मंदिर रोड स्थित एक गर्ल्स स्कूल के मेन गेट पर गुरूवार को अज्ञात युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सुबह करीब साढे 11 बजे के आसपास की है। स्कूल समय पर हुई इस घटना से स्कूल परिसर के अलावा आसपास के इलाके में भी दहशत फैल गई।
हादसा जगदलपुर के महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विघालय के मेन गेट पर हुआ। यह स्कूल शहर के गोल बाजार व मेन मार्केट से लगा हुआ है। स्कूल के मुख्य द्वार पर आत्महत्या की इस वारदात के बाद छात्राएं भी सहमी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक सुबह तकरीबन साढ़े 11 बजे स्कूल की पहली पाली की छात्राएं स्कूल की छुट्टी होने पर स्कूल से बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान शाला के मेन गेट पर अज्ञात युवक को फांसी पर लटकते छात्राओं ने देखा। उन्होंने इसकी सूचना तुरंत स्कूल प्रबंधन को दी।
इसके बाद स्कूल की प्रिंसिपल द्वारा कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुुंची कोतवाली पुलिस फांसी पर लटके युवक के शव को बरामद किया। मृत युवक के जेब से एक मोबाइल पुलिस को मिला है, जिसके जरिये मृतक के परिजनों की तलाश में पुलिस जुटी है।
Read More : कोंडागांव पुलिस अब बिना फोरेंसिक एक्सपर्ट के करेगी मामलों की जांच... पढ़िए ये खबर
Read More : कोंडागांव पुलिस अब बिना फोरेंसिक एक्सपर्ट के करेगी मामलों की जांच... पढ़िए ये खबर


एक टिप्पणी भेजें