Top Menu

Popular Posts

संपर्क फ़ॉर्म

नाम

ईमेल *

संदेश *

Breaking News

random

About

Top Ad unit 728 × 90

Recent

Top Ad 728x90

Total Tayangan Laman

  • …

  • …

Blog Archive

People

[labeltest][column1][#FF5858]

Music

[labeltest][column1][#ea4c89]

Gallery

[labeltest][gallery][#FFC000]

random posts

randomposts

recent posts

recentposts

Featured posts

randomposts

recent posts

recentposts

comments

recentcomments

Carousel

[labeltest][carousel][#4EBE3F]

ट्रेंडिंग न्यूज़...

अपनी खबरें हमें भेजें...

Mahfooz Ahmed Editor in Chief Khabar Bastar अपने शहर एवं आसपास की खबरें , फोटो , वीडियो आदि भेजने के लिए हमें सीधे ईमेल करे :- khabarbastar@gmail.com 
या ऑनलाइन भेजने के लिए यहाँ क्लिक करे

Read More

हमारी खबरें Email पर पाएं...

Enter your email address:

Delivered by FeedBurner

Tags

About Us

About Us
खबर बस्तर डॉट कॉम... छत्तीसगढ़ का तेजी से उभरता 24X7 हिन्दी वेब न्यूज़ पोर्टल है। अपने पाठकों के स्नेह व भरोसे की बदौलत हमने बेहद कम समय में जनता के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है। हमारी कोशिश रही है कि हम बस्तर व छत्तीसगढ़ के अलावा देश, दुनिया, राजनीति, खेल व मनोरंजन से जुड़ी ताजा-तरीन खबरें सबसे पहले पूरी विश्वसनीयता के साथ आपके सामने ला सकें। हमसे संपर्क इस ईमेल आईडी khabarbastar@gmail.com पर किया जा सकता है...

Labels

Lastest News

[labeltest][list][#4E729A]

Sports

[labeltest][column2][#38c]

Video

[labeltest][videos][#555]

Nature

[labeltest][fbig1][#eb1a21]

Slider

[labeltest][slider]

Buisness

[labeltest][column2][#e44e4f]

Technology

[labeltest][fbig2][#18A1D6]

Intro Posts

random

Popular Posts

फागुन मंडई को लेकर हुई टेंपल कमेटी की बैठक में उठी मांग... 'मुरिया दरबार' की तर्ज पर लगे 'मांईजी का दरबार'


        दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बस्तर की आराध्य देवी मांई दंतेश्वरी की नगरी दंतेवाड़ा में फागुन मंडई की शुरूआत इसी महीने की 21 फरवरी से होने जा रही है। इस ऐतिहासिक मेले का समापन 3 मार्च को देवी देवताओं की विदाई रस्म के साथ होगा। फागुन मंडई के आयोजन व तैयारियों को लेकर मंदिर के ज्योति कलश हाल में टेम्पल एस्टेट कमेटी के अध्यक्ष कलेक्टर सौरभ कुमार की अध्यक्षता बैठक आहुत की गई। 

फागुन मंडई को लेकर हुई टेंपल कमेटी की बैठक में आया सुझाव... 'मुरिया दरबार' की तर्ज पर लगे 'मांईजी का दरबार'
        बैठक में फागुन मंड़ई हेतु आवश्यक व्यय राशि की मांग राज्य शासन से किए जाने का निर्णय लिया गया। वहीं चैत्र नवरात्र के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने पर भी उपस्थित सभी महानुभावों से चर्चा कर विचार विमर्श किया गया। इसके साथ ही विगत बैठक में पारित निर्णयों के अनुरूप निर्माण कार्यों को कराये जाने का निर्णय लिया गया। 



       
Read More :  स्कूल में नहीं था टॉयलेट... बच्‍ची ने प्रिंसिपल को दी अर्जी, लिखा- काट दीजिए मेरा नाम, नहीं पढ़ना मुझे यहां !

       नगर पालिका अध्यक्ष दीपक कर्मा ने अपने सुझाव में कहा कि जिस प्रकार जगदलपुर में मुरिया दरबार लगाया जाता है उसी प्रकार दंतेवाड़ा में भी मेला मंडई व नवरात्रि के पूर्व तैयारी को लेकर सुझाव, समस्या व व्यवस्था पर चर्चा के लिये मंदिर प्रांगण में माईजी का दरबार लगना चाहिए। अगर सभी की सहमति हो तो इस पर विचार किया जाना चाहिए। बैठक में मंडई की सभी रस्मों को विधि विधान के साथ पूरा करने लिए मांझी चालकी, सेवादारों आदि को दायित्व सौंपा गया। 



फागुन मंडई का कार्यक्रम 
बता दें कि इस बार फागुन मड़ई में 21 फरवरी को कलश स्थापना सहित ताड़फलंगा धोनी रस्म होगी। 22 फरवरी को खोर खुंदनी, 23 फरवरी को नाच मांडनी, 24 फरवरी को लम्हामार, 25 फरवरी को कोडरीमार, 26 फरवरी को चितलमार तथा 27 फरवरी को गंवरमार रस्म होगी। 28 फरवरी को बड़ा मेला भरेगा। वहीं 1 मार्च को गारी, आंवरामार एवं होलिकादहन तथा 2 मार्च को रंग भंग एवं पादुका पूजन होगी। इसके पश्चात 3 मार्च को फागुन मड़ई में आमंत्रित देवी-देवताओं की विदाई के साथ ही फागुन मड़ई संपन्न होगी। 



        बैठक में प्रधान पुजारी हरेंद्र नाथ, विधायक देवती कर्मा, जिपं अध्यक्ष कमला नाग, जपं अध्यक्ष सुनीता भास्कर, विजय तिवारी, दुर्गासिंह चौहान, चैतराम अटामी, नवीन विश्वकर्मा, सत्यनारायण ठाकुर, कुलदीप ठाकुर सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, एएसपी जीएन बघेल, एसडीएम सुभाष राज, टेंपल कमेटी के व्यवस्थापक गौतम सिंह, नपा सीएमओ पवन मेरिया समेत टेम्पल कमेटी के सदस्य, मांझी, चालकी, सेवादार, पुजारी, गायता, नाईक आदि उपस्थित थे।

Read More : आला अफसरों ने बल्ला थाम बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह... क्रिकेट स्टेडियम के विस्तार की मौके पर मिली हरी झण्डी  

Share this:

एक टिप्पणी भेजें