बीजापुर @ खबर बस्तर। तेलंगाना के देवदुला में 16.24 अरब रूपए की लागत से बन रहे वाॅटर प्रोजेक्ट से भोपालपटनम ब्लाक के कुछ गांवों के डूबान में आने का खतरा अभी नहीं टला है। बुधवार को तेलंगाना के तुपाकलगुड़म पहुंचे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने अफसरों से इस परियोजना की जानकारी ली।
इस दौरान भूपालपल्ली के जल संसाधन विभाग के ईई जगदीश राव ने कांग्रेस दल को फिलहाल ये भरोसा दिलाया है कि इस डैम से छग का कोई भी गांव डूबान में नहीं आएगा।
बता दें कि छग के अंतिम गांव तारलागुड़ा से करीब पांच किमी दूर भूपालपल्ली जिले के तुपाकलगुड़म में डैम बनने से स्थानीय लोग आशंकित हैं। इस बारे में बुधवार को कांग्रेस के नेताओं ने मौके पर जाकर ईई से बातचीत की। ईई जगदीश ने बताया कि ये बांध केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी से बन रहा है। डैम का पानी नदी के बाहर नहीं आएगा।
इस बांध में 76 मीटर तक पानी रहेगा। बारिश में भी बाढ़ का खतरा इसलिए नहीं होगा क्योंकि तब डैम के गेट खोल दिए जाएंगे। दरअसल, इस बांध के पानी को साफ कर पाइपलाइन से हैदराबाद भेजा जाएगा। बांध की ऊंचाई को ले तारलागुड़ा क्षेत्र के लोग डूबान को लेकर आशंकित हैं।
गोदावरी नदी पर तेलंगाना सरकार द्वारा बनाया जा रहा डेम
कांग्रेस दल में जिलाध्यक्ष विक्रम मण्डावी, शंकर कुड़ियम, श्रीमती नीना रावतिया, मिच्चा मुतैया, कामेश्वर गौतम, लालू राठौर, ज्योति कुमार, मनोज अवलम, सुरेन्द्र चापा, कमलेश कारम, जगबंधु मांझी, प्रवीण उद्दे, सालिगराम नागवंशी, सुकदेव नाग, कुशाल खान, अनीश खान, अफजल खान, बब्बू राठी, रामाराव वासम, भास्कर काका, पिरला शिवराम, वासम रमन्ना, पिरला अन्नैया, श्रीदेवी पिरला मौजूद रहे।
Read More : टेक रमन्ना के साथ काम कर चुके LGS डिप्टी कमांडर ने किया सरेंडर... अबुझमाड़ क्षेत्र में सक्रिय 3 लाख का इनामी था नक्सली
Read More : टेक रमन्ना के साथ काम कर चुके LGS डिप्टी कमांडर ने किया सरेंडर... अबुझमाड़ क्षेत्र में सक्रिय 3 लाख का इनामी था नक्सली
loading...



एक टिप्पणी भेजें