बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। बीजापुर जिले में नक्सली वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार को दिन भर हुए नक्सली आतंक की खबरें अभी शांत भी नहीं हुई थी की अब यहां से एक और बड़ी खबर निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने एक सहायक आरक्षक का उपहरण कर उसकी हत्या कर दी है।
जानकारी के मुताबिक अपह्त जवान बीजापुर कोतवाली में पदस्थ है। जवान का नाम सीताराम बाकडे बताया जा रहा है, जो पिछले पांच दिनों से छुट्टी में था। कचलारम और पेंकरम के बीच बस से उतार कर नक्सलियों ने जवान को पहले अगवा कर लिया, फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
घटना तोयनार थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जिस स्थान से जवान का अपहरण किया था, वहीं पर उसकी हत्या कर शव फेंक दिया। घटना की सूचना गांव के सरपंच ने पुलिस में दी है।
बता दें कि मृतक जवान बीजापुर के मांझीगुडा का निवासी है। उसके अपहरण के बाद से परिजन खासे परेशान थे। जवान की पत्नी मंगलदई ने अपने पति की सकुशल रिहाई के लिए नक्सलियों से मार्मिक अपील भी की पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

एक टिप्पणी भेजें