न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। महाराष्ट्र व छत्तीसगढ समेत दण्डकारण्य क्षेत्र में लंबे अरसे तक सक्रिय रहे सीनियर माओवादी रामण्णा को महाराष्ट्र पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गड़चिरोली और चंद्रपुर पुलिस की संयुक्त कारवाई मे रामण्णा को उसकी पत्नी के साथ चंद्रपुर जिले के बल्लारशाह से गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि दंडकारण्य जोनल कमेटी के सदस्य टेक रामण्णा उर्फ विट्ठल अण्णा 65 वर्ष पर पचास लाख रुपये से ज्यादा का इनाम था। चंद्रपुर एसपी नियती ठाकेर ने खबर बस्तर डॉट कॉम को बताया कि नक्सली टेक रामण्णा और उसकी माओवादी पत्नी पद्मा उर्फ समक्का को बल्लारशाह से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के मुताबिक रामण्णा पर महाराष्ट्र पुलिस द्वारा 25 लाख का इनाम घोषित है। वहीं उसकी पत्नी 6 लाख की इनामी नक्सली है। रामण्णा दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी का सदस्य रहा है और वह नक्सलियों की टैक्निकल टीम का हेड था। गडचिरोली और चंद्रपुर पुलिस के ज्वाइंट आॅपरेशन में रामण्णा को गिरफ्तार किया गया है।
इधर, छत्तीसगढ़ पुलिस ने महाराष्ट्र में पकड़े गए माओवादी रामण्णा के छत्तीसगढ़ में मौजूद सेट्रल कमेटी मेंबर रामन्ना होने की खबरों से इंकार किया है। डीआईजी सुंदरराज पी. ने साफ किया कि महाराष्ट्र में गिरफ्तार नक्सली वह रामन्ना नहीं है, जो छग में बेहद महत्वपूर्ण पद पर है।
डीआईजी के मुताबिक महाराष्ट्र में पकड़े गए माओवादी पर छत्तीसगढ़ में भी 25 लाख रूपए का इनाम घोषित है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में इसकी कितनी सक्रियता रही है, इसकी हम जानकारी जुटा रहे हैं।
Read More : कोंडागांव पुलिस अब बिना फोरेंसिक एक्सपर्ट के करेगी मामलों की जांच... पढ़िए ये खबर

एक टिप्पणी भेजें