दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। मरवाही विधायक व जनता कांग्रेस के नेता अमित जोगी ने नक्सलवाद के मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को कटघरे में खड़ा करते हुए उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रमन सरकार में नक्सलवाद की जड़ें मजबूत हुई है। आज विश्व के 10 सबसे ज्यादा हिंसक क्षेत्रों में बस्तर का नाम शामिल हो गया है। इसकी जिम्मेदार छत्तीसगढ़ की रमन सरकार है।
मंगलवार को गीदम में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते अमित जोगी ने कहा कि बस्तर में आए दिन नक्सली वारदात हो रहे हैं। इसके बावजूद सीएम कहते हैं कि हमने नक्सलवाद को खत्म कर दिया है। यह तो शर्मनाक बात है। इतना झूठ तो उनके बॉस नरेन्द्र मोदी ने भी नहीं बोलते है, जितना रमन सिंह ने कहा है।
जूनियर जोगी के मुताबिक अकेले बस्तर में जितनी नक्सली वारदातें होती हैं, उतनी देश के सभी राज्यों को मिला कर भी नहीं होती। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दावा किसी भी बस्तरिये के लिए हैरान करने वाला है। अमित जोगी की मानें तो बम, बंदूक और बारूद से नहीं, बल्कि बातचीत के रास्ते ही बस्तर से नक्सलवाद को खत्म किया जा सकता है।
अमित जोगी ने और क्या कहा, देखिए इस वीडियो में...


एक टिप्पणी भेजें