दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। माओवादियों के खिलाफ चल रहे नक्सल आॅपरेशंस में दंतेवाड़ा पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। बुधवार की शाम बेंगपाल व हिरोली के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक वर्दीधारी माओवादी को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सली के पास से 315 बोर बंदूक, पिट्ठू बैग व वायर आदि बरामद किया गया है।
बुधवार की शाम करीब 5 बजे हुई यह मुठभेड़ करीब आधे घंटे तक चली। जिसमें फोर्स ने एक लाख रूपए के इनामी माओवादी जनमिलिशिया कमांडर को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक मारा गया नक्सली हुंगा पिता चक्कर बेंगपाल का निवासी है। मौके पर मिले खून के निशान के आधार पर मुठभेड़ में अन्य नक्सलियों के घायल होने का दावा भी पुलिस कर रही है।
Read More : बस्तर के बीहड़ों में 'बुलेट' और 'टेबलेट' की ये कैसी दोस्ती..? पढ़िए, एक बंदूकधारी डाॅक्टर की दिलचस्प दास्तां..!
Read More : बस्तर के बीहड़ों में 'बुलेट' और 'टेबलेट' की ये कैसी दोस्ती..? पढ़िए, एक बंदूकधारी डाॅक्टर की दिलचस्प दास्तां..!


एक टिप्पणी भेजें