बीजापुर/दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया। घटना आज सुबह की है। शहीद जवान डीआरजी में सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ था।
हादसा उस वक्त हुआ जब पापेड़ थाना क्षेत्र के तिप्पापुरम कैम्प से सुरक्षा बल के जवान एरिया डोमिनेशन पर निकले थे। इसी बीच पहले से जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर दिया। इस घटना में DRG का एक जवान सोनधर हेमला शहीद हो गया है।
Read More : बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी के प्रयासों से निखर रही प्रतिभाएं... राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी में संतोष ने जीता गोल्ड मेडल
बीजापुर पुलिस अधीक्षक MR आहिरे ने घटना की पुष्टि कर दी है। उन्होंने 'खबर बस्तर' को बताया कि तिप्पापुरम कैम्प से जवानों की टीम रविवार की सुबह सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी पर माओवादियों ने आईईडी ब्लास्ट के जरिये हमला कर दिया।
एसपी के मुताबिक घटना में अन्य जवानों के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद हमेशा की तरह नक्सली जंगलों की आड़ लेकर फरार हो गए। बता दें कि शनिवार को 4 लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने बीजापुर एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके दूसरे ही दिन माओवादियों की इस वारदात को उनकी बौखलाहट का नतीजा माना जा रहा है।
Read More : बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी... 4 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, कई वारदातों में थे शामिल
Read More : बीजापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी... 4 लाख के इनामी नक्सली दंपति ने किया सरेंडर, कई वारदातों में थे शामिल


एक टिप्पणी भेजें