न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। मेलबर्न में चल रहे जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड कप में कांस्य पदक जीत हैदराबाद की अरुणा बी. रेड्डी ने इतिहास रच दिया है। इसी के साथ अरुणा ऐसा कारनामा करने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट बन गईं हैं। 22 साल की जिम्नास्ट अरुणा ने हिसेन्से एरीना में 13.649 अंक से कांस्य पदक अपने नाम कर लिया।
🔼 Photo courtesy : navbharattimes.indiatimes.com
बता दें कि जिम्नास्टिक्स वर्ल्ड कप में स्लोवानिया की टीजासा किसेल्फ ने 13.800 अंक के स्कोर से स्वर्ण पदक, जबकि ऑस्ट्रेलिया की एमिली वाइटहेड ने 13.699 अंक से रजत पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता के फाइनल दौर में पहुंची एक अन्य भारतीय प्रणति नायक 13.416 अंक से छठे स्थान पर रहीं।
गौरतलब है कि जिम्नास्टिक्स में एक साल में कई विश्व कप प्रतियोगिताएं होती हैं और वे विश्व चैंपियनशिप के बाद दूसरे दर्जे पर मानी जाती हैं। भारतीय जिम्नास्टिक्स महासंघ के सचिव शांतिकुमार सिंह के अनुसार अरुणा अब विश्व कप में पदक जीतने वाली पहली और एकमात्र भारतीय बन गई हैं।
आपको बता दें कि दीपा करमाकर 2016 रियो ओलंपिक की महिला वॉल्ट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहीं थीं। उन्होंने एशियाई चैंपियनशिप और 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी कांस्य पदक जीते हैं। पर विश्व कप स्तर पर वह अब तक कोई पदक नहीं जीत सकीं थी।
Read More : ... खो गया बॉलीवुड का बेशकीमती 'नगीना', 'रूप की रानी' श्रीदेवी का दुबई में हार्ट अटैक से निधन !
Read More : ... खो गया बॉलीवुड का बेशकीमती 'नगीना', 'रूप की रानी' श्रीदेवी का दुबई में हार्ट अटैक से निधन !
loading...


एक टिप्पणी भेजें