बीजापुर @ खबर बस्तर। बीजापुर से एक बड़ी खबर है। यहां बेदरे थाना क्षेत्र के बंदेपारा में नक्सलियों ने शनिवार की शाम करीब पांच बजे जय भवानी ट्रेवल्स की बस को आग के हवाले कर दिया। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
बता दें कि शनिवार की सुबह मद्देड़ थाना क्षेत्र के कोंगूपल्ली इलाके में सड़क निर्माण में लगी 10 वाहनों में भी नक्सलियों ने आग लगा दी थी। जानकारी के मुताबिक कुटरू से बस करीब साढ़े चार बजे बेदरे के लिए निकली थी। इसी बीच बीजापुर से 50 किमी दूर बंदेपारा में अज्ञात लोगों ने बस को रोका और तलाशी ली।
इसके बाद यात्रियों को उतार कर बस को आग के हवाले कर दिया। इस वारदात में सभी यात्री सुरक्षित बताए गए हैं। घटना के बाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया गया है।
Read More : बस्तर में जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने अपनाया नया तरीका... अब फोर्स के 'हथियार' से ही कर रहे वार, पढ़िए ये खबर
Read More : बस्तर में जवानों को नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने अपनाया नया तरीका... अब फोर्स के 'हथियार' से ही कर रहे वार, पढ़िए ये खबर


एक टिप्पणी भेजें