दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। भाजपा के पूर्व विधायक भीमा मंडावी द्वारा दंतेवाड़ा के एक पत्रकार से बदसुलूकी का मामला अब राजनीतिक रंग लेने लगा है। मौके को भुनाते जोगी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व भाजपा विधायक का पुतला दहन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। लिहाजा छजकां कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड चौक में पूर्व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली।
विरोध-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी भी हुई। इधर, छजकां ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताई है। पार्टी के मीडिया प्रभारी राहुल महाजन ने बताया कि किसी पत्रकार को धमकी देना लोकतंत्र पर हमला करने जैसा है। ये घटना निंदनीय है। जनप्रतिनिधियों को अपनी मर्यादा कभी नहीं भूलना चाहिए।
Read More : श्रीदेवी को कांग्रेस ने ऐसे दी श्रद्धांजलि कि फूट पड़ा लोगों का गुस्सा, फैंस की नाराजगी के बाद डिलीट करना पड़ा TWEET
किसी पत्रकार या समाचार को लेकर उन्हें से कोई आपत्ति हो भी तो विरोध करने का संवैधानिक तरीका अपनाना चाहिए। पत्रकार को धमकी देना किसी भी तरह से जायज नही है। जिलाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी का कहना है कि पूर्व विधायक को इस मामले में सार्वजनिक रूप से पत्रकार से माफी मांगनी चाहिए। इस दौरान जया कश्यप, जोविन्स पाप्पाचन, सिद्धार्थ सिंह, धीरज पाण्डेय, सोहन भवानी, टंडन, अमन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

बता दें कि पूर्व विधायक भीमा मंडावी ने अखबार में छपी एक खबर को लेकर स्थानीय पत्रकार अभिषेक भदौरिया को फोन पर कथित रूप से धमकी दी थी। इसके बाद पत्रकारों ने भी इस घटना की निंदा करते हुए रोष जताया है। वहीं शनिवार को कांग्रेस के कलेक्टोरेट घेराव के दौरान भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया था।
यह भी पढ़िए... मुख्यमंत्री रमन सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम छोड़कर चले गए भाजपा पदाधिकारी ! जानिए, क्या है नाराजगी की वजह...
यह भी पढ़िए... मुख्यमंत्री रमन सिंह की मौजूदगी में कार्यक्रम छोड़कर चले गए भाजपा पदाधिकारी ! जानिए, क्या है नाराजगी की वजह...
loading...

एक टिप्पणी भेजें