कांकेर @ खबर बस्तर। परलकोट क्षेत्र के दर्जनों गांव में बीएसएनएल नेटवर्क की बदतर सेवाओं के खिलाफ शनिवार को युवक कांग्रेसियों ने सड़क पर उतर प्रदर्शन किया। पखांजुर में बड़ी तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीएसएनएल दफ्तर का घेराव कर तालाबंदी की कोशिश की। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से उनकी झूमाझटकी भी हुई।
बता दें कि पखांजुर समेत बांदे, कापसी, बड़गांव सहित आासपास के गांवों में इकलौते BSNL की मोबाइल सेवाएं उपलब्ध हैं। ऐसे में आए दिन नेटवर्क की समस्या के चलते स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इंटरनेट भी अक्सर ठप रहता है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद BSNL के आला अफसरों द्वारा समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जाता है।
Read More : जंगल सफारी में मुरुम-मिट्टी के काम में खर्च कर दी 7 करोड़ से अधिक राशि... टेंडर भी नहीं हुआ, वनमंत्री गागड़ा ने विधानसभा में स्वीकारा !
इसी समस्या को लेकर युवक कांग्रेसियों ने शनिवार को बीएसएनएल के खिलाफ सड़क पर उतर जमकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पखांजुर के चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। जब युवक कांग्रेस के लोग बीएसएनएल के कार्यालय पहुंचे तो ताला लगाने की कोशिश कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की जमकर खींचातानी हुई।

पुलिस के विरोध के बाद युवा कांग्रेसी कार्यालय के सामने ही बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'रघुपति राघव राजा राम, बीएसएनएल को सद्बुद्धि दे भगवान' का भजन भी किया। जिला पंचायत सदस्य सुप्रकाश मलिक, अमर मंडल, राजदीप हालदार, इंद्रजीत बिस्वास के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें सोमेन मंडल, सूरज बिस्वास, रूपसिंह पोटाई, कमल देवनाथ, मनीष कोसरिया, अभिजीत बिस्वास सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह भी पढ़िए... कवासी लखमा के बिगड़े बोल... कांग्रेस के मंच से बोले- 'रात को एक पैग मारकर सोते हैं रमन सिंह'... देखिए वीडियो
यह भी पढ़िए... कवासी लखमा के बिगड़े बोल... कांग्रेस के मंच से बोले- 'रात को एक पैग मारकर सोते हैं रमन सिंह'... देखिए वीडियो
loading...

एक टिप्पणी भेजें