न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बिहार की नीतीश सरकार के मंत्री विनोद सिंह ने सीआरपीएफ के शहीद जवान के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने पर शर्मनाक बयान दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मंत्री ने कहा, 'कल ही जाकर क्या फायदा होता, मैंने दिल से उनको सैल्यूट किया है। कल ही जाके क्या हम उनको जिंदा कर देते ?'
photo courtesy : ANI
बता दें कि विनोद सिंह भाजपा के कोटे से सुशासन बाबू के केबिनेट में मंत्री बने हैं। वे बिहार के खनन मंत्री और भोजपुर के प्रभारी मंत्री भी हैं। लिहाजा उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वे शहीद जवान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
मंत्री जी ने शहीद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बजाय वेलेंटाइन डे को तवज्जो दी। वे कटिहार स्थित अपने घर पर बुधवार को पत्नी संग वेलेंटाइन डे मनाते नजर आए थे। पत्नी संग रेड रोज के साथ वेलेंटाइन डे मनाते हुए उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी।
आपको बता दें कि विनोद सिंह कटिहार के प्राणपुर विधान सभा सीट से विधायक हैं। मीडिया और सोशल मीडिया में इस खबर ने जोर पकड़ा तो गुरुवार को मंत्री विनोद सिंह कटिहार से भोजपुर तो आए, लेकिन यहां भी वे मीडियावालों पर ही भड़ास निकालने लगे। उन्होंने कहा कि शहीद को कटिहार में ही उन्होंने सलामी दे दी थी।
Read More : वेतन नहीं मिलने से परेशान शिक्षाकर्मी सड़क पर उतरे... हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन !
loading...


एक टिप्पणी भेजें