बीजापुर @ खबर बस्तर। कोतवाली पुलिस ने छह माह पहले पदेड़ा के बाजार में आरक्षक पनकू पूनेम की हत्या में शामिल एक आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। उसे मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। इधर, पुलिस ने दो स्थायी वारंटी नक्सलियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक 4 सितंबर 2017 को आरक्षक पनकू पूनेम पदेड़ा बाजार गया हुआ था। वहां अज्ञात नक्सलियों ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस को आरोपियों की तलाश थी। पुलिस को इनमें से एक आरोपी के काकेकोरमा में होने की जानकारी मिली।
मंगलवार को कोतवाली टीआई प्रशांत गढ़पायले, सब इंस्पेक्टर रोशन सिंह व नसीर खान की अगुवाई में एक टीम काकेकोरमा रवाना हुई। यहां पुलिस ने आरोपी सुक्कू पूनेम (26) निवासी राजापारा काकेकोरमा को पकड़ा। पूछताछ में उसने पनकू की हत्या की बात कबूल की। उसे अदालत में पेश किया गया।
दो वारंटी नक्सली पकड़े गए :
सीआरपीएफ की 222 बटालियन और जांगला थाने के जवानों ने मंगलवार की सुबह भूर्रीपानी के जंगल से दो वारंटी नक्सलियों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ भैरमगढ़ थाने में एक-एक स्थायी वारंट लंबित है।
पुलिस के मुताबिक नक्सली हिंसा के मद्देनजर मंगलवार की सुबह 4 बजे सीआरपीएफ की 222 बटालियन के कमाण्डेंट पीके जौहरी, द्वितीय कमान अधिकारी डीके मोहंती, जांगला थाने के प्रभारी विकास बघेल, सब इंस्पेक्टर नरेश बंजारे व गोपाल सतपथी जवानों के साथ हुर्रीपानी को निकले थे।
भूर्रीपानी के पहाड़ के पास दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। पूछताछ में पता चला कि वे वारंटी हैं। आरोपी चमरू माड़वी (28) के खिलाफ जांगला थाने में एक व आरोपी कमलू कर्मा (30) दोनों निवासी भूर्रीपानी बेलचर के खिलाफ एक स्थायी वारंट लंबित है।
Read More : कोंडागांव पुलिस अब बिना फोरेंसिक एक्सपर्ट के करेगी मामलों की जांच... पढ़िए ये खबर
loading...
Read More : कोंडागांव पुलिस अब बिना फोरेंसिक एक्सपर्ट के करेगी मामलों की जांच... पढ़िए ये खबर
loading...


एक टिप्पणी भेजें