न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भी टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। रविवार को सेंचुरियन में खेले गए मैच में युजवेंद्र चहल की करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी (22/5) और शिखर धवन की फिफ्टी (51 नाबाद) की मदद से भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 9 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की।
इसके साथ ही टीम इंडिया ने 6 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। दक्षिण अफ्रीका की पारी को 32.2 ओवरों में महज 118 रनों पर समेटने के बाद भारत ने 20.3 ओवरों में 1 विकेट खोकर विजयी लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। मैच में शानदार गेंदबाजी कर चहल जीत के सूत्रधार बने। इसी के साथ वे दक्षिण अफ्रीका में 5 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज भी बन गए।
भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। हालांकि, हाशिम अमला ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए कुछ शानदार चौके लगाए, लेकिन वे 23 रन बनाकर भुवनेश्वर के शिकार बने। इसके बाद एक के बाद एक कर दक्षिण अफ्रीका के विकेट गिरते गए और पूरी टीम 118 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई।
119 रनों का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। रोहित शर्मा 15 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद शिखर धवन और कप्तान विराट कोहली ने जिम्मेदारी से बैटिंग करते हुए अफ्रीका को कोई मौका नहीं दिया। धवन 51 और विराट ने 46 रनों की नाबाद पारी खेल कर टीम इंडिया को जीत दिला दी।
Read More : भारत बना अंडर-19 वर्ल्ड कप का सरताज... फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा कर 4थी बार बना चैम्पियन
loading...
Read More : भारत बना अंडर-19 वर्ल्ड कप का सरताज... फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा कर 4थी बार बना चैम्पियन
loading...


एक टिप्पणी भेजें