जगदलपुर @ खबर बस्तर। बस्तर संभाग में हाल के दिनों में बढ़ती माओवादी घटनाओं के बाद 'अग्नि' के सदस्यों ने एक बार फिर एकजुट होकर नक्सलवाद के खिलाफ बिगुल फूंक दिया है। रविवार को संस्था के सदस्यों व आम नागरिकों द्वारा संजय बाजार मे नक्सलवाद का पुतलादहन किया गया।
एक्शन ग्रुप फॉर नेशनल इंटीग्रिटी यानी अग्नि का यह विरोध-प्रर्दशन विगत दिनों दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण मे नक्सलियों द्वारा 9 वर्षीय मासूम मुस्कान पर किए गए हमले के विरोध स्वरूप किया गया। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने हाल के दिनों में समूचे बस्तर संभाग में नक्सलियों द्वारा आम नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों की हत्या, आगजनी और विकास विरोधी कृत्यों के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
अग्नि के सदस्यों ने इस दौरान माओवादियों को विकास विरोधी, हत्यारा और कायर करार देते हुए नक्सलवाद के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की। पुतला दहन के दौरान आनंद मोहन मिश्र, रमेश जैन, संपत झा, सुब्बाराव, शेखर अवधूत, लक्ष्मी कश्यप, तरूण चौहान, गाजिया अंजुम, शिव नारायण चांडक, के.संतोष, बंटु पांडेय, ज़फ़र अलि, बाबु बैरागी, मोहन सिंह कामरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
Read More : किराना दुकान में चोरी करने गए दो आरोपी बुरी तरह झुलसे, अब पहुंचे पुलिस की हिरासत में !
Read More : किराना दुकान में चोरी करने गए दो आरोपी बुरी तरह झुलसे, अब पहुंचे पुलिस की हिरासत में !


एक टिप्पणी भेजें