राजनांदगांव @ खबर बस्तर। तमाम अटकलों को विराम देते हुए कांग्रेस के पूर्व सांसद देवव्रत सिंह ने गुरूवार को छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस का दामन थाम लिया है। राजनांदगांव के पैलीमेटा में आयोजित छजकां के कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी सुप्रीमो अजीत जोगी की मौजूदगी में वे पार्टी में शामिल हुए। देवव्रत के साथ 3 जिला पंचायत सदस्य, एक ब्लॉक अध्यक्ष समेत 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने भी जोगी कांग्रेस ज्वाइन किया है।
बता दें कि पूर्व सांसद देवव्रत सिंह ने हाल ही में उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वे अजीत जोगी की पार्टी में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, जेसीसीजे सुप्रीमो अजीत जोगी के साथ उनके मधुर संबंध रहे हैं। इसलिए भी अफवाहों का बाजार गर्म था।
Read More : तेलंगाना के ऐतिहासिक 'मेडारम जात्रा' में शामिल हुए सीएम डॉ. रमन सिंह... श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला बनाने 2 करोड़ देने की घोषणा की
देवव्रत सिंह का हाल ही में एक बयान भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जब गुजरात में कांग्रेस हार्दिक, जिग्नेश व अल्पेश से चर्चा कर सकती है तो छग में अजीत जोगी से बात क्यों नहीं की जा सकती। इस बयान के बाद सियासी गलियारों में उनके जोगी के साथ जाने की खबरें और तेज हो गई थी।

बहरहाल, अब उन्होंने छजकां में शामिल होने का ऐलान कर दिया है तो इसके राजनीतिक फायदे-नुकसान का आंकलन भी होने लगा है। दरअसल, इस साल सूबे में विधानसभा चुनाव होने हैं। लिहाज़ा देवव्रत सिंह के कांग्रेस छोड़कर जाने का असर इस चुनाव में देखने को मिल सकता है। इसी के साथ उनके राजनांदगांव क्षेत्र से चुनाव लड़ने की संभावना भी बढ़ गई है।
Read More : आम बजट 2018 : जेटली ने करदाताओं की तोड़ी उम्मीदें... निवेशकों को झटका, किसानों को दिखाया सपना
Read More : आम बजट 2018 : जेटली ने करदाताओं की तोड़ी उम्मीदें... निवेशकों को झटका, किसानों को दिखाया सपना
loading...

एक टिप्पणी भेजें