दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में बीते 2 दिनों से नक्सली घटनाएं लोगों को हलाकान किए हुए है। बीजापुर जिले में लाल आतंक का खौफ कायम करने के बाद अब दंतेवाड़ा जिले में माओवादी ताण्डव जारी है। 24 घंटे के भीतर नक्सलियों ने जिले में कोहराम मचा रखा है।
नक्सलियों द्वारा जलाई गई वाहनें किरन्दुल के जॉय ठेकेदार की बताई जा रही है। कड़मपाल डेम में उक्त गाड़ियां डिसल्टिंग कार्य में लगी थी, इसी दौरान रविवार की शाम मौके पर पहुंचे सशस्त्र माओवादियों ने इन वाहनों में आग लगा दी। यह घटना किरन्दुल थाना क्षेत्र की है। किरन्दुल थाना प्रभारी द्वारा वारदात की पुष्टि कर दी गई है।
बता दें कि बीते 24 घंटे से दंतेवाड़ा में अचानक नक्सली वारदातें बढ़ गई हैं। कटेकल्याण के गाटम में शनिवार की रात एक युवक को गोली मारने के बाद रविवार को बैलाडीला क्षेत्र में एक वाहन को नक्सलियों ने निशाना बनाया था। इसके चंद घंटे बाद कड़मपाल में हुई इस वारदात ने पुलिस के खुफिया तंत्र की कमजोरी को एक बार फिर उजागर कर दिया है।
Read More : नक्सली वारदातों के बीच कोंडागांव पुलिस को मिली अहम कामयाबी... एसपी के समक्ष 3 माओवादियों ने किया सरेंडर
loading...
Read More : नक्सली वारदातों के बीच कोंडागांव पुलिस को मिली अहम कामयाबी... एसपी के समक्ष 3 माओवादियों ने किया सरेंडर
loading...


एक टिप्पणी भेजें