न्यूज डेस्क @ खबर बस्तर। बॉलीवुड की 'रूप की रानी' श्रीदेवी की दुबई में हार्ट अटैक से मौत के बाद पूरा देश सदमे में है। राष्ट्रपति, पीएम से लेकर फिल्म उद्योग के दिग्गज शोक जाहिर कर चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर उसकी किरकिरी का कारण बन गया।
🔼 कांग्रेस का वह ट्वीट, जिसे लेकर ट्रोल हुई पार्टी ।
दरअसल, 54 साल की एक्ट्रेस की मौत के बाद रविवार को कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया था जिसे लेकर बवाल मच गया। ट्वीट में कांग्रेस ने लिखा था- 'श्रीदेवी के निधन से हमें अफ़सोस है। एक श्रेष्ठ अभिनेत्री। एक दिग्गज, जो हमारे दिलों में अपने काम के जरिये जीवित रहेंगी। उनके प्रियजनों के साथ हमारी गहरी संवेदनाएं हैं। 2013 में यूपीए सरकार द्वारा उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।'
कांग्रेस के इस ट्वीट पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की। एक यूजर ने ट्वीट कर लिखा, 'श्रीदेवी को 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल में पद्मश्री दिया गया। क्या एक दिग्गज अदाकारा को श्रद्धांजलि देने के लिए यह लाइन लिखना जरूरी था ? आप लोगों ने मानवता को शर्मिंदा कर दिया है। कृपया मौत का राजनीतिकरण न करें। शेम ऑन यू कांग्रेस।'
देखते ही देखते सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने ट्वीट कर कांग्रेस को नसीहत दे डाली कि अभिनेत्री की मौत पर सियासत नहीं करें। एक अन्य यूजर लिखते हैं, 'कांग्रेस के अंदर आत्मसम्मान नहीं बचा है। इसलिए कांग्रेस जो करती है, उसे उसकी परवाह नहीं होती है। केवल राजनीति ही उनके अंदर बची है।' हालांकि, फैंस की नाराजगी के चलते कुछ देर बाद ही कांग्रेस ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया।
Read More : श्रीदेवी के आखिरी दीदार को घर के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, आज प्राइवेट जेट से मुंबई आएगा पार्थिव शरीर !
Read More : श्रीदेवी के आखिरी दीदार को घर के बाहर उमड़ा फैंस का सैलाब, आज प्राइवेट जेट से मुंबई आएगा पार्थिव शरीर !
loading...

एक टिप्पणी भेजें