बीजापुर @ खबर बस्तर। तेलंगाना और दण्डकारण्य बंद के नक्सलियों के आह्वान के अलावा हिंसात्मक वारदातों को देखते संचालकों द्वारा जिले के अंदरूनी और संवेदनशील इलाकों में बस संचालन बंद कर दिया गया है।
बता दें कि नक्सलियों ने आज 5 फरवरी को तेलंगाना व दण्डकारण्य बंद का आह्वान किया है। इससे पहले 3 फरवरी को नक्सलियों ने जिले में तीन बसों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा एक दर्जन से भी अधिक वाहनों को फूंक दिया। इसे देखते बसों का संचालन 4 व 5 फरवरी को अंदरूनी इलाकों बंद रखा गया है।
रविवार को भोपालपटनम, तेलंगाना के चेरूकुरू व वेंकटापुरम की बसें बीजापुर से नहीं गईं। कुटरू, बेदरे, फरसेगढ़, गंगालूर व बासागुड़ा रूट पर बसों का संचालन दो दिनों के लिए स्थगित कर दिया गया है। लोगों को इससे काफी परेशानी हो रही है। रविवार को भोपालपटनम मार्ग पर इक्का-दुक्का टैक्सियां चलीं।
नक्सली दहशत के कारण निजी वाहनों का संचालन भी कम दिखा। बस नहीं चलने से लोग दस से पंद्रह किमी का सफर पैदल ही तय करते पाए गए। इधर, पुलिस रास्ते में वाहनों की जांच करती दिखी।
Read More : माओवादियों ने केके रेललाइन को फिर बनाया निशाना... इंजन व 6 डिब्बे पटरी से उतरे, मालगाड़ियों का परिचालन बंद
Read More : माओवादियों ने केके रेललाइन को फिर बनाया निशाना... इंजन व 6 डिब्बे पटरी से उतरे, मालगाड़ियों का परिचालन बंद
loading...


एक टिप्पणी भेजें