दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दण्डकारण्य बंद से पहले दक्षिण बस्तर में नक्सली वारदात बदस्तूर जारी है। रविवार की रात नक्सलियों ने केके रेललाइन को एक बार फिर से निशाना बनाते हुए पटरी उखाड़ दी। इस घटना में 2 इंजन समेत मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों द्वारा रेस्क्यू आॅपरेशन शुरू कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक बचेली और भांसी के बीच माओवादियों ने रविवार की रात करीब साढ़े 7 बजे मालगाडी को डी रेल कर दिया। हादसे में मालगाड़ी के 6 डिब्बे और 2 इंजन पुल के नीचे गिर गए है। घटना के बाद से केके रेललाइन पर मालगाड़ियों का परिचालन पूरी तरह से ठप पड़ गया है।
रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक़ नक्सलियों द्वारा खंभा नम्बर 432 और 33 के बीच ट्रेन को डी रेल किया गया है। बताया जा रहा है कि 6 डिब्बे पटरी से उतरने के अलावा 8 अन्य डिब्बे भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बता दें कि मालगाडी लौह अयस्क से भरी हुई थी।
रेलवे कर्मचारियों से वॉकी टॉकी छीनकर नक्सली मौके से फरार हो गए। घटना स्थल पर माओवादियों द्वारा बैनर भी टांगे गए हैं, जिसमें 5 फरवरी के बंद को सफल बनाने की बात लिखी है।
रेलवे कर्मचारियों से वॉकी टॉकी छीनकर नक्सली मौके से फरार हो गए। घटना स्थल पर माओवादियों द्वारा बैनर भी टांगे गए हैं, जिसमें 5 फरवरी के बंद को सफल बनाने की बात लिखी है।
जानकारी के मुताबिक रेललाइन को बहाल करने के लिए रेलवे कर्मचारी निकल चुके हैं पर रात होने के चलते रेस्क्यू आॅपरेशन में दिक्क्तें आ रही है। रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि रात में लाइन को ठीक कर पाना बेहद मुश्किल है। ऐसे में सोमवार की सुबह ही रेललाइन पर ट्रेनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी।
Read More : बीजापुर के बाद दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने मचाया कोहराम... अब कड़मपाल में पोकलेन और टिप्पर में की आगजनी
loading...
Read More : बीजापुर के बाद दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने मचाया कोहराम... अब कड़मपाल में पोकलेन और टिप्पर में की आगजनी
loading...


एक टिप्पणी भेजें